विज्ञापन

जर्जर स्कूल की दीवार गिरने से पांचवीं के छात्र के मौत मामले में बड़ी कार्रवाई,  शिक्षा विभाग का इंजीनियर निलंबित

School Wall Colaps and Student Die: स्कूल में जर्जर दीवार गिरने के मामले पर शिक्षा विभाग के इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है. वहीं, बीआरसी को नोटिस जारी किया गया है. इसके साथ ही जिले में जर्जर स्कूल भवनों की पहचान के लिए सर्वे कराया गया है, जिसके आधार पर अब ऐसे स्कूल भवनों का डेमोलिशन किया जाएगा.

जर्जर स्कूल की दीवार गिरने से पांचवीं के छात्र के मौत मामले में बड़ी कार्रवाई,  शिक्षा विभाग का इंजीनियर निलंबित

School Wall Collaps: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कैमोर थाना क्षेत्र के शासकीय बम्हनगवां प्राथमिक शाला की जर्जर दीवार गिरने से 18 फरवरी को पांचवीं कक्षा के छात्र की मौत मामले में जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग के इंजीनियर को तत्काल निलंबित कर दिया है और वहां के बीआरसी को नोटिस जारी किया गया है. इसके अलावा प्रशासन मृतक की मां को स्थानीय स्तर पर रोजगार सुनिश्चित कराने की बात भी कही जा रही है.

कलेक्टर आशीष तिवारी ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को दो दिन के अंदर 4 लाख रुपये की राहत राशि ट्रांसफर की जाएगी. वहीं, मृतक छात्र की मां को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने की पहल की जा रही है. जिले के स्कूलों की जर्जर भवन को लेकर कलेक्टर तिवारी ने बताया कि दुःखद घटना होने पर रेड क्रॉस विजयराघवगढ़ से तुरंत दस हजार रुपये दिया गया था. बाद में जिला रेड क्रॉस से 50 हजार रुपये भिजवाया गया है.

कलेक्टर ने की ये कार्रवाई

इसके साथ ही स्कूल में जर्जर दीवार गिरने के मामले पर शिक्षा विभाग के इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है. वहीं, बीआरसी को नोटिस जारी किया गया है. इसके साथ ही जिले में जर्जर स्कूल भवनों की पहचान के लिए सर्वे कराया गया है, जिसके आधार पर अब ऐसे स्कूल भवनों का डेमोलिशन किया जाएगा. वहीं, जिन स्कूल भवनों में मरम्मत की जरूरत है, उन सभी का मरम्मत कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Illegal Mining: पहाड़ों का सीना छलनी कर प्रकृति की सुंदरता से खिलवाड़, एमपा में खनन माफिया हुए बेलगाम

फंड के सवाल पर कलेक्टर ने कहा कि नगर निगम की सीमा में स्कूलों के लिए शिक्षा उपकर की राशि उपयोग की जाएगी और जिले के अन्य शासकीय स्कूलों के डिमोलेशन के लिए डीएमएफ मद से फंड दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- भोजशाला विवाद: हाईकोर्ट ने ASI की रिपोर्ट पर मांगी आपत्तियां, सभी पक्षकारों को दो हफ्तों की दी मोहलत

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close