विज्ञापन

Triple Murder: छत्तीसगढ़ में पड़ोसी ने 5 लोगों पर किया घातक हमला, बच्चे समेत 3 को मार डाला; दो गंभीर

Triple Murder in Sarangarh Bilaigarh: छत्तीसगढ़ में पड़ोसी ने तीन लोगों की हत्या कर दी. उसने पांच लोगों को जान से मारने की कोशिश की, लेकिन दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Triple Murder: छत्तीसगढ़ में पड़ोसी ने 5 लोगों पर किया घातक हमला, बच्चे समेत 3 को मार डाला; दो गंभीर

Sarangarh Bilaigarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को तीन लोगों की हत्या कर दी गई. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. आरोपी ने पांच लोगों को मारने का प्रयास किया था. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है, वह मृतक का पड़ोसी ही था. मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है.

मामला डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के झाल गांव का है. सूचना के बाद मौके पर एसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है. तिहरे हत्याकांड (Triple Murder) से गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले में जांच कर रही है. अभी हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है.

नोट- यह खबर अपडेट की जाएगी...

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close