विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2024

कटनी: स्वास्थ्य महकमे की खुली पोल... नसबंदी के इंतजार में फर्श पर बैठी रहीं महिलाएं, लेकिन नहीं पहुंचें डॉक्टर 

कटनी जिले के विजयराघवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 'महिला टीटी नसबंदी' का कैंप लगाया गया था. इसी कड़ी में आस-पास के इलाकों से कई महिलाएं नसबंदी करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचीं थी. लेकिन अस्पताल की अव्यवस्थाओं के चलते अस्पताल पहुंचीं महिलाएं ठंड के मौसम फर्श पर बैठने को मजबूर हैं. महिलाओं ने बताया कि कई घंटों की देरी पर भी डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुचें.

कटनी: स्वास्थ्य महकमे की खुली पोल... नसबंदी के इंतजार में फर्श पर बैठी रहीं महिलाएं, लेकिन नहीं पहुंचें डॉक्टर 
अस्पताल में डॉक्टर के इंतजार में फर्श पर बैठी महिलाएं

कटनी जिले के विजयराघवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को 'महिला टीटी नसबंदी शिविर' का आयोजन किया गया जिसमें सुबह से 62 महिलाएं नसबंदी के लिए ग्रामीण इलाकों से पहुंची.. लेकिन अस्पताल में अव्यवस्थाएं इस कदर हावी है कि ठंड में अस्पताल पहुंचीं महिलाएं फर्श पर बैठने को मजबूर है. दरअसल, जिला अस्पताल से नसबंदी ऑपरेशन के लिए सर्जन डॉक्टर को यहां पहुंचना था लेकिन शाम 4 बजे के बाद भी डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे और महिलाएं डॉक्टर का इंतजार करती रही. 

सुबह से हो गई शाम, लेकिन अस्पताल नहीं आए डॉक्टर 

NDTV की टीम ने मौके पर कुछ महिलाओं से बात की जो ऑपरेशन के लिए अस्पताल में इंतजार कर रही थी. इसी कड़ी में नन्हवारा से आई महिला ज्योति ने बताया कि वह सुबह 11 बजे से आई हैं लेकिन देर शाम तक भी डॉक्टर नहीं आए है. ठंड में वह जमीन पर बैठी है. इसी तरह से अन्य महिला मीनू ने भी अपनी परेशानी बताई. जिसमे ठंड में वह फर्श पर बैठे हुए लाइन में लगी है. जानकारी के लिए बता दें कि  जिलेभर में करीब 22 क्लास 1 डॉक्टरो की जगह खाली है जिसके चलते इसी तरह से मरीजों को आए-दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है. 

MP के 28 पवित्र स्थलों में श्रीराम कथा के किरदारों पर आधारित 10 दिवसीय श्रीलीला समारोह आज से

'...डॉ आते ही होंगे' - NDTV के सवाल पर बोले ANM 

जब NDTV ने अस्पताल में मौजूद ANM शशि मुड़िया से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि आज के शिविर में 62 महिलाएं पहुंची है जिनका पंजीयन हो चुका हैं. डॉक्टर के नहीं आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि डॉ अभी आते ही होंगे...वह कटनी से आते हैं. डॉ आर बी सिंह, शाम 6 बजे तक सभी महिलाओं का आपरेशन हो जाएगा. महिलाओं के जमीन में बैठने और अव्यवस्थाओं के सवाल पर वह मौके पर बिछाई गई एक दरी का हवाला देते नजर आए. 

MP News: मुरैना में गरजे पटवारी, बोल-शिवराज सिंह सीएम नहीं है तो क्या हुआ, अब मैं लड़ूंगा बहनों की लड़ाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com