विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2023

BJP विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के इस्तीफे पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान, बोले-आवागमन चलते रहता है

मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BJP विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के पार्टी छोड़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव के माहौल में आवागमन चलते रहता है. आज के समय में चुनाव से दो माह पहले इस्तीफा देना सामान्य बात है.

BJP विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के इस्तीफे पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान, बोले-आवागमन चलते रहता है
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे ग्वालियर
ग्वालियर:

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दो दिवसीय दौर पर ग्वालियर पहुंचे. एयरपोर्ट पर सिंधिया ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर बातचीत इसके साथ ही एयरपोर्ट निर्माण, एलिवेटेड रोड़, चंबल वॉटर प्रोजेक्ट कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई. इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BJP विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के पार्टी छोड़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव के माहौल में आवागमन चलता रहता है.

बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के पार्टी छोड़ने पर क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया?

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  ने कहा कि चुनाव के माहौल में आवागमन चलता रहता है. वैसे भी लोकतंत्र में सबको अपना निर्णय लेने का अधिकार है. मध्यप्रदेश के इतिहास में परिवर्तन एक बार हुआ था, जब मेरी दादी मां ने डीपी मिश्रा की सरकार को सबक सिखाया था. कांग्रेस की सरकार ने किसान, नौजवान, महिलाओं से वादाखिलाफी की थी. 15 महीनों की सरकार में भ्रष्टाचार का आलम था. एक साथ 6 कैबिनेट मंत्री ने सरकार से त्यागपत्र दिया था, लेकिन आज हम देख रहे हैं कि चुनाव के 2- 4 महीने पहले त्यागपत्र दिया जाता है. लेकिन जिन लोगों ने अपने मूल्य और सिद्धांतों के आधार पर एमपी में एक ऐसी सरकार स्थापित की और उसका फल आज हम राज्य में विकास के साथ देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़े: ग्वालियर : "बासन" फिल्म ने कांस फिल्म फेस्टिवल में रचा इतिहास, इंडिपेंडेंट फीचर फिल्म का मिला अवार्ड

कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने इस्तीफा देते हुए सीएम पर लगाया आरोप 

बता दें कि  शिवपुरी के कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने गुरुवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया है. वहीं वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए सीएम शिवराज पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज और पार्टी की बैठकों में पार्टी हित पर चर्चा नहीं करने और भ्रष्ट मंत्रियों को बचाने का भी आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने कहा था कि अपने क्षेत्र में लगातार भ्रष्ट अफसरों की पोस्टिंग से वे बहुत आहत हैं.

ये भी पढ़े: ग्वालियर में B20 इंटरनेशनल एयरोस्पेस कॉन्फ्रेंस एक सितम्बर से, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया करेंगे उद्घाटन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com