विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2025

क्षिप्रा नदी में डूबे SI, महिला कांस्टेबल का नहीं मिला सुराग, डोंगी लेकर ग्रामीण तैराके भी नदी में उतरे

MP News: उज्जैन में क्षिप्रा नदी में कार के साथ बहे पुलिसकर्मियों का सुराग 37 घंटे बाद भी नहीं मिल सका है. सर्चिंग में लगी टीम के साथ अब ग्रामीण तैराक भी नदी में उतरे हैं. 

क्षिप्रा नदी में डूबे SI, महिला कांस्टेबल का नहीं मिला सुराग, डोंगी लेकर ग्रामीण तैराके भी नदी में उतरे

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में दो दिन पहले क्षिप्रा नदी में कार गिरने से लापता हुए तीन पुलिसकर्मियों में से थाना प्रभारी का शव रविवार सुबह मिल गया, लेकिन एक सब इंस्पेक्टर,महिला और कार का सोमवार सुबह 10 बजे तक पता नहीं चल सका. दोनों पुलिसकर्मियों की तलाश के लिए एनडीआरएफ एसडीआरएफ के अतिरिक्त अब ग्रामीण क्षेत्र के 13 डोंगी लेकर नदी में उतरे हैं.

 शनिवार रात 8.55 बजे जूना सोमवारिया से बड़नगर रोड पर जा रही कार बड़े पुल से नदी में गिर गई थी. कार में उन्हेल टीआई अशोक शर्मा, एसआई मदनलाल निनामा और आरक्षक आरती पाल थे.

पुलिस प्रशासन ने एसडीआरएफ के साथ सर्चिंग अभियान शुरू किया. लगातार प्रयास के दौरान घटनास्थल से करीब 5 किमी दूर भैरवगढ़ पर टीआई शर्मा का शव मिल गया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी निनामा और पाल का सुराग सोमवार सुबह 10 बजे तक नहीं चल सका.

अब तक यह प्रयास 

घटना का पता चलते ही शनिवार की रात को एसडीआरएफ ने स्थानीय तैराकों के साथ 4 घंटे प्रयास किए, लेकिन नदी का जल स्तर बढ़ा होने और बहाव तेज के कारण सफलता नहीं मिल पाई. इस पर रविवार की सुबह एनडीआरफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई और दोनों टीमों ने नदी में मैग्नेट, आंकड़े डालने के साथ गोताखोरों को उतारा और सोनार उपकरण से खोजबीन शुरू की. इसी दौरान शर्मा का शव मिल गया लेकिन एसआई निनामा और आरक्षक पाल का सुराग नहीं मिल सका.

जीप खराब तो कार से गए

बता दें कि  उन्हेल थाना क्षेत्र से 3 दिन पहले एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी. शनिवार को उसकी लोकेशन मिलने पर टीआई शर्मा, एसआई निनामा और आरक्षक पाल को जाना था,लेकिन थाने की जीप खराब मिली तो तीनों आरती द्वारा कुछ समय पूर्व खरीदी नई कार से रवाना हो गए. उज्जैन पहुंचने पर शर्मा जीवाजी गंज क्षेत्र स्थित अपने घर पर भी गए और कुछ देर में लौटने का कह गए. शव मिलने पर पोस्टमार्टम के बाद थाना प्रभारी शर्मा का सोमवार को चक्रतीर्थ पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है.

परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति 

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया की तीनों पुलिसकर्मी शनिवार को उज्जैन से चिंतामन एक लड़की के लापता होने के मामले में जांच करने जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार पुल से अनियंत्रित होकर शिप्रा में जा गिरी. सफ़ेद कलर की अमेज़ कार में तीनों चिंतामन क्षेत्र में जा रहे थे. कार आरती पाल की थी और वही कार को चला रही थी. मृतक पुलिसकर्मियों के परिवार को जल्द  अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी. पेंशन सहित अन्य सरकारी कार्य में मदद करने का पूरा प्रयास करेंगे.

ये भी पढ़ें राहुल गांधी पर बरसे CM मोहन यादव, कहा– "भारत का अपमान करने वालों को पाकिस्तान से चुनाव लड़ना चाहिए"

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com