विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2025

"दिलदारों में दिलदार मोहन जीजा जी हमार”, 'मामा' के बाद MP में लोकप्रिय हो रहे 'जीजा' सीएम मोहन

Jijaji Song: देवतालाब में एक जनसभा के दौरान लोक गायिका राखी द्विवेदी ने सीएम डा. मोहन यादव को संबोधित कर सुनाए 'जीजाजी' गीत ने पूरे माहौल को बदल दिया. गीत के बोल थे, "दिलदारों में दिलदार मोहन जीजा जी हमार” इस गीत से खुद सीएम भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके.  

"दिलदारों में दिलदार मोहन जीजा जी हमार”, 'मामा' के बाद MP में लोकप्रिय हो रहे 'जीजा' सीएम मोहन
JIJAJI IS BECOMING POPULAR IN MADHYA PRADESH AFTER MAMA SHIVRAJ SINGH CHOUHAN

CM Dr.Mohan Yadav: मध्यप्रदेश की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां “मामा” के नाम से लोकप्रिय हुए, वहीं अब वर्तमान सीएम विंध्य क्षेत्र में “जीजाजी” की उपाधि से नवाजे जा रहे हैं. सोमवार को मऊगंज में अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब लोक गायिका के जीजाजी गीत ने माहौल ही नहीं, जज्बात भी बदल दिया.

देवतालाब में एक जनसभा के दौरान लोक गायिका राखी द्विवेदी ने सीएम डा. मोहन यादव को संबोधित कर सुनाए 'जीजाजी' गीत ने पूरे माहौल को बदल दिया. गीत के बोल थे, "दिलदारों में दिलदार मोहन जीजा जी हमार” इस गीत से खुद सीएम भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके.  

ये भी पढ़ें-MP के इस जिले में पीएम मोदी करेंगे देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन, जानें कब है पीएम का दौरा?

लोक गायिका राखी द्विवेदी ने गाए गाने ने अभिभूत हुए सीएम मोहन

रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को सीएम विंध्य क्षेत्र में दौरे पर थे. सीएम के स्वागत के लिए लोक गायिका राखी द्विवेदी ने मंच से गाए गाने ने सीएम को भी अभिभूत कर दिया. गाने के बोल थे, “दिलदारों में दिलदार मोहन जीजा जी हमार, देवतालाब का मान बढ़ाने मेहमान आए हैं, है एमपी के सरताज स्वागत कर लो बारंबार, जिला मऊगंज को सजाने सरकार आए हैं.”

ससुराल रीवा की जनता भी सीएम को प्यार से बुलाती हैं 'जीजाजी'

गौरतलब है रीवा जिला मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का ससुराल है और रीवा की जनता उन्हें बड़े आत्मीय भाव से “जीजा जी” कहकर पुकारती है. आयोजित जनसभा में लोक गायिका गीत के जरिए लोक गायिका राखी द्विवेदी ने भी मुख्यमंत्री को विंध्य का ‘जीजा जी' कहकर संबोधित किया. लोक गायिका के जीजाजी संबोधन से मुख्यमंत्री भी मुस्कुराए बगैर नहीं रह पाए.

ये भी पढ़ें-शादी करूंगा कहकर 11वीं क्लास की छात्रा से बार-बार बनाया था यौन संबंध, सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी डिलीवरी बॉय

सीएम डा. मोहन यादव को संबोधित लोक गायिका राखी द्विवेदी के गीत “दिलदारों में दिलदार मोहन जीजा जी हमार, देवतालाब का मान बढ़ाने मेहमान आए हैं, है एमपी के सरताज स्वागत कर लो बारंबार, जिला मऊगंज को सजाने सरकार आए हैं, समां बांध दिया.

ये भी पढ़ें-Miracle Baby: मध्य प्रदेश में महिला ने जन्मा 5.2 Kg का बालक, वजह जान चौंक जाएंगे आप!

हरी झंडी मिलने के बाद लोक गायिका ने सीएम को सुनाया जीजाजी गीत

गायिका राखी द्विवेदी ने बताया कि इस गीत की रचना में उनके पिता का सहयोग रहा. गीत को लेकर जब वे मऊगंज कलेक्टर के पास पहुंचीं, तो उन्होंने इसे हरी झंडी दे दी. इस तरह देवतालाब की ऐतिहासिक सभा में यह गीत गाने का मौका मिला. भजनों से पहचान बनाने वाली राखी द्विवेदी ने कहा कि जीजाजी गीत उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव है.

लोक गायिका को सीेएम ने उपहार में दिए 50 हजार रुपए नकद इनाम

उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री ने सिर्फ गीत, बल्कि लोक गायिका राखी द्विवेदी की गायकी की सराहना की और राखी द्विवेदी को 50 हजार रुपए नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया. मुख्यमंत्री मोहन ने कहा कि विंध्य की मिट्टी और यहां की लोक संस्कृति उनका गर्व है, और कहा कि जनता का यह अपनापन उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है.

ये भी पढ़ें-जिंदा तो जिंदा, भ्रष्टाचारियों ने मुर्दे को भी नहीं छोड़ा, पोस्टमार्टम के लिए वसूले परिजनों से 7 हजार रुपए

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com