Tax Free Movie: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) पर आधारित फिल्म 'शतक' मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हो गई है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने पूरे मध्य प्रदेश में फिल्म शतक को ट्रैक्स फ्री होने की सूचना सोशल मीडिया साइट एक्स पर खुद साझा किया. सीएम मोहन ने आगे बताया कि वो खुद मंगलवार की रात 8 बजे फ़िल्म शतक को देखने जाएंगे.
ये भी पढ़ें-टीकमगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पति की गजब बेइज्जती, बीच मीटिंग में सीएमओ ने दिखाया बाहर का रास्ता!
सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म 'शतक'
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने X पर पोस्ट कर फ़िल्म शतक के टैक्स फ्री होने की सूचना साझा करते हुए लिखा, फिल्म 'शतक' को सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री की गई है. यह फिल्म राष्ट्रसेवा और संस्कारों की उस परंपरा को सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशकों से जीवित रखा है. फिल्म 'शतक' संदेश देती है कि संगठित विचार, चरित्र और सेवा भाव से ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है.
हिंदी फिल्म 'शतक' को सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 2, 2026
यह फिल्म राष्ट्रसेवा और संस्कारों की उस परंपरा को सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशकों से जीवित रखा है।
फिल्म 'शतक' संदेश देती है कि संगठित विचार, चरित्र और सेवा भाव से ही एक… pic.twitter.com/kjAGf7Ejzt
राजस्थान में टै्क्स फ्री है ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म
गौरतलब है आशीष मॉल द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म शतक में नामी अभिनेता सचिन पिलगांवकर और गोविंद पांडे मुख्य भूमिका निभाई हैं. वीर कपूर और आशीष तिवारी द्वारा प्रोड्यूस्ड फिल्म शतक लगभग 25 करोड़ के बजट से बनाई गई है. माना जा रहा है कि एमपी में टैक्स फ्री होने से फिल्म और दर्शक मिलेंगे. फिल्म राजस्थान में भी टै्क्स फ्री घोषित है.