विज्ञापन

शर्मनाक! कोचिंग में नाबालिग छात्रा से शिक्षक की अश्लील हरकत; पॉक्सो एक्ट में FIR, शिवपुरी में उबाल

Shivpuri Teacher Molestation Case: शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र में कोचिंग टीचर ने 16 वर्षीय छात्रा से अश्लील हरकत की. पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, लोगों ने आरोपी का जुलूस निकालने की मांग की.

शर्मनाक! कोचिंग में नाबालिग छात्रा से शिक्षक की अश्लील हरकत; पॉक्सो एक्ट में FIR, शिवपुरी में उबाल
Shivpuri Teacher Molestation: शर्मनाक! कोचिंग में नाबालिग छात्रा से शिक्षक की अश्लील हरकत; पॉक्सो एक्ट में FIR, शिवपुरी में उबाल

Shivpuri Teacher Molestation Case: शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना (Physical Police Station) क्षेत्र में लगातार दो दिन के अंतर पर एक और नाबालिग से छेड़छाड़ (Minor Student Case) का मामला सामने आया है. इस बार एक कोचिंग में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने अपने शिक्षक पर अश्लील हरकत (Student Molestation Case) करने का आरोप लगाया है. घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक राकेश बिजौले के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 75(1), 11 और 12 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस शर्मनाक कृत्य के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी शिक्षक का जुलूस निकालने की मांग उठ रही है.

दो दिन पहले भी इसी थाना क्षेत्र में निकाला था एक आरोपी का जुलूस

फिजिकल थाना क्षेत्र में दो दिन पहले ही पुलिस ने दो 6 वर्षीय बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का पकड़े जाने के बाद जुलूस निकाला था. पुलिस की इस कार्रवाई को पूरे शहर में सराहा गया था और उम्मीद थी कि ऐसा कदम आगे के अपराधों के लिए सबक बनेगा. लेकिन इसके बावजूद दो ही दिन बाद उसी क्षेत्र में फिर एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आ जाना लोगों में नाराजगी का कारण बना हुआ है.

कोचिंग में रोककर की अश्लील हरकत

पीड़ित छात्रा के अनुसार 11 मार्च 2026 की शाम लगभग 4:30 बजे वह अपने कोचिंग टीचर राकेश बिजौले के पटेल नगर स्थित पुराने घर में संचालित कोचिंग क्लास में जा रही थी. रास्ते में ही शिक्षक ने उसकी जीन्स की डिजाइन देखकर बुरी नीयत से उसके घुटने को छुआ. छात्रा के मुताबिक, इससे वह घबरा गई थी लेकिन कुछ समझ नहीं पाई. शाम करीब 6 बजे जब कोचिंग के अन्य बच्चे चले गए, तो शिक्षक ने उसे कम नंबर आने का बहाना बनाकर रोक लिया. छात्रा का आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक ने उसे कंधे से पकड़कर उठाया, गले लगाया और उसके गाल पर किस कर दिया. इससे वह बुरी तरह डर गई और स्तब्ध रह गई. घटना के वक्त वह डर के कारण कुछ बोल नहीं पाई और चुपचाप घर चली गई.

एक दिन तक चुप रही बच्ची, फिर परिजनों को बताई पूरी घटना

छात्रा ने बताया कि घटना के बाद वह सदमे में थी और डर के चलते किसी से कुछ नहीं कह सकी. लेकिन अगले दिन यानी 12 मार्च को उसने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई. परिजन तुरंत उसे लेकर फिजिकल थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली.

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया मामला

फिजिकल थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक राकेश बिजौले के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 75(1), 11 और 12 में प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि बच्ची का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है. आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी.

आरोपी का जुलूस निकालने की मांग पर फिर जोर

कोचिंग में हुई इस शर्मनाक हरकत के बाद क्षेत्र में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है. कई नागरिक और स्थानीय लोग दो दिन पहले निकाले गए जुलूस का उदाहरण देते हुए इस आरोपी शिक्षक का भी जुलूस निकालने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब पुलिस ने पिछले मामले में आरोपी को सरेआम उजागर किया था तो इस घटना से भी समाज को जागरूक करने के लिए ऐसा ही कदम उठाया जाना चाहिए. लोगों का कहना है कि जब दो दिन पहले ही इसी थाना क्षेत्र में एक अपराधी को जुलूस में घुमाया गया था, उसके बाद भी एक शिक्षक द्वारा इतनी घिनौनी हरकत करना बेहद शर्मनाक है और इस तरह के मामलों पर सख्ती बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें : Vidisha Woman Murder: शादी में आई महिला की गला घोंटकर हत्या, विदिशा के निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पुल पर मिला शव

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र; गोवंश संरक्षण और चिराग योजना पर BJP MLA का सरकार से तीखा सवाल, विपक्ष का हमला

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: 13 मार्च को लाडली बहना की 34वीं किस्त; CM मोहन भितरवार से देंगे करोड़ों रुपये की सौगात

यह भी पढ़ें : OTP विवाद के बाद सतना में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; 2 माह की मासूम बच्ची से छिनी मां; पति पर हत्या का आरोप

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close