विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2024

MP: जबलपुर में डॉक्टर पर फायरिंग कर भागे युवक, भाई को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी 

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में कार में भाई के साथ बैठे एक डॉक्टर पर फायरिंग कर युवक भाग गए. इस घटना में डॉक्टर के भाई को गोली लगी है.  

MP: जबलपुर में डॉक्टर पर फायरिंग कर भागे युवक, भाई को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक डॉक्टर पर फायरिंग हुई है. बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश डॉक्टर की कार में गोलियां चलाकर दहशत फैला दी, जहां कार में बैठे डॉक्टर के भाई को गोली लगने से घायल हो गया. जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है. घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची भेड़ाघाट थाना पुलिस मामला दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक मेडिकल अस्पताल के डॉक्टर रैवेन स्वामी का भाई  जबलपुर में  सिविल जज का पेपर देने आया हुआ था. अपने भाई के साथ बिट्टू ढाबा के पास कार में बैठकर अपने भाई से बातचीत कर रहा था. इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश बदमाश आए बिना किसी बात पर उनकी कार पर दनादन फायरिंग करना शुरू कर दी जिसमें से एक गोली ड्राइवर सीट पर बैठे डॉक्टर के भाई के पीठ में जाकर लगी.

जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यहां घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें 5th Regional Industry Conclave: रीवा में 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव आज, CM बोले- विकास में नया कीर्तिमान बनाएगा विंध्य

जांच कर रहे हैं

सीएसपी सुनील नेमा ने बताया कि इस मामले की जांच और  आरोपियों की तलाश की जा रही है. डॉक्टर रैवेन स्वामी ने बताया कि मैं और भाई गाड़ी में बैठे हुए थे. अचानक तीन लोग आये और फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली भाई को लगी है. अस्पताल में भर्ती है. 

ये भी पढ़ें MP के लोक शिक्षण आयुक्त और DEO को जमानती वारंट, इस मामले में हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com