विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2025

Viral Video: जब DJ वाले बाबू पर लोगों ने लट्ठ बजा दिया, वीडियो में दिखा हैरतअंगेज नजारा

DJ Operators Beaten Up: रावजी बाजार थाना क्षेत्र के हरिसिद्धि रोड पर निकाले गए चेटीचंड जुलूस में दो पक्ष के आपस में भिड़ने से माहौल तनावपूर्ण हो गया. डीजे संचालक जबरन गाड़ी अंदर लाने की कोशिश कर रहा था, इससे नाराज एक गुट के लोग डीजे गाड़ी पर चढ़ गए और डीजे संचालक पर हमला कर दिया. 

Viral Video: जब DJ वाले बाबू पर लोगों ने लट्ठ बजा दिया, वीडियो में दिखा हैरतअंगेज नजारा
DJ Operator Beaten Up during procession of Chetichand

Viral News: इंदौर शहर में सोमवार को सिंधी समाज द्वारा चेटीचंड महोत्सव के आखिरी दिन निकाले गए जूलूस में डीजे की गाड़ी आगे बढ़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद जुलूस में शामिल एक गुट डीजे संचालक को लाठी-डंडे से पीट दिया. जुलूस में हुई डीजे संचालक की पिटाई का वीडियो इंटरनेट पर अब खूब वायरल हो रहा है. 

रावजी बाजार थाना क्षेत्र के हरिसिद्धि रोड पर निकाले गए चेटीचंड जुलूस में दो पक्ष के आपस में भिड़ने से माहौल तनावपूर्ण हो गया. डीजे संचालक जबरन गाड़ी अंदर लाने की कोशिश कर रहा था, इससे नाराज एक गुट के लोग डीजे गाड़ी पर चढ़ गए और डीजे संचालक पर हमला कर दिया. 

'मैंने होंठ सिल लिए हैं वरना एजेंसी कल मेरे घर पहुंच जाएगी', छत्तीसगढ़ पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव

चेटीचंड महोत्सव के अंतिम दिन हरिसिद्धि रोड पर निकाला गया जुलूस

गौरतलब है इंदौर में सिंधा समाज द्वारा 23 से 30 मार्च तक मनाए गए चेटीचंड महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को हरिसिद्धि रोड पर जुलूस निकाला गया, जिसमें डीजे गाड़ी भी शामिल था. चेटीचंड महोत्सव में 50 से ज्यादा सिंधी संस्थाएं ने हिस्सा लिया था. इस महोत्सव में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. 

जुलूस में दुर्घटना से नाराज हुए लोगों ने डीजे संचालक पर हमला कर दिया

रिपोर्ट के मुताबिक चेटीचंड महोत्सव के अंतिम दिन यानी सोमवार 30 मार्च को हरिसिद्धि रोड पर जुलूस निकाला जा रहा था. विवाद जुलूस में शामिल डीजे वाले बाबू को लेकर हुआ. बताया जाता है जुलूस में शामिल एक गुट जबरन डीजे की गाड़ी को अंदर ला रहा था, जिससे एक दुर्घटना हो गई, इससे नाराज दूसरे गुट ने डीजे संचालक पर हमला कर दिया.

अजब MP में गजब फर्जीवाड़ाः गांव में बकरियां चराता मिला ITBP का जवान, रिकॉर्ड में असम में है तैनात!

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग डीजे की गाड़ी पर चढ़कर डीजे संचालक को लाठी-डंडे से पीट रहे हैं. वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही है. 

जुलूस में हुई दुर्घटना से देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में तब्दील हो गई

बताया जाता है कि जुलूस में हुई दुर्घटना से एक पक्ष के लोग उग्र हो गए और कहासुनी हाथापाई में तब्दील हो गई. कुछ लोगों ने मामला शांत करने की कोशिश की, लेकिन नाराज गुट के लोग डीजे की गाड़ी पर जा चढ़े और डीजे संचालक पर लाठी-डंडों हमला कर दिया. सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने अंततः मा्मला शांत कराया.

ये भी पढ़ें-उठनी थी बेटी की डोली, लेकिन विदाई से पहले बाबुल की उठ गई अर्थी, घर में मचा कोहराम

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com