विज्ञापन

Chhattisgarh IAS: पहली बार तहसीलदार को भी मिली IAS Cadre में पदोन्नति, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को प्रमोशन

Chhattisgarh Officers: छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को प्रमोशन मिला है. ये अधिकारी अब आईएएस कैडर में शामिल हो गए हैं.

Chhattisgarh IAS: पहली बार तहसीलदार को भी मिली IAS Cadre में पदोन्नति, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को प्रमोशन

Chhattisgarh IAS List: छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को प्रमोशन मिला है. ये अधिकारी अब आईएएस कैडर में शामिल हो गए हैं. भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत व पेंशन मंत्रालय ने गजट अधिसूचना जारी की है. ये अधिकारी 2024 बैच के हैं. इन्हें 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध  चयन हुआ है. सबसे खास बात ये है कि पहली बार किसी तहसीलदार को IAS कैडर में पदोन्नति मिली है.

ये सात राज्य प्रशासनिक अधिकारी IAS कैडर में शामिल

  • तीरथराज अग्रवाल
  • लीना कोसम
  • सौमिल रंजन चौबे
  • बीरेंद्र बहादुर पंचभाई
  • सुमित अग्रवाल
  • संदीप कुमार अग्रवाल
  • आशीष कुमार तिकारिहा

2024 बैच के हैं ये अधिकारी

छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोट किया गया है. यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची के तहत की गई है. अधिसूचना के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और भारतीय प्रशासनिक सेवा (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत राष्ट्रपति द्वारा इन अधिकारियों की नियुक्ति स्वीकृत की गई है. 

ये भी पढ़ें: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही: परीक्षा केंद्र पर कम पहुंचा प्रश्नपत्र, दिनभर सेंटर पर बैठे रहे विद्यार्थी, गड़बड़ी के बाद दो पाली में हुआ पेपर

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close