विज्ञापन

MBA Girl Murder: इंदौर के साइकोपैथ प्रेमी ने बयां किया एक और घिनौना सच, प्यार-मोहब्बत से उठ जाएगा भरोसा!

Brutal Murder: इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी पीयूष धनोतिया को कोर्ट ने बुधवार को फिर जेल भेज दिया है. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि प्रेमिका की हत्या और शव के साथ दुष्कर्म करने के लिए उसने सेक्स पावर बढ़ाने के लिए कुछ गोलियां खाईं थी. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है.

MBA Girl Murder: इंदौर के साइकोपैथ प्रेमी ने बयां किया एक और घिनौना सच, प्यार-मोहब्बत से उठ जाएगा भरोसा!
ACCUSED PIYUSH DHANOTIYA SHOCKING REVELATION

MBA Student Murder Case: इंदौर में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा हत्याकांड केस की नई-नई परतें हर दिन खुल रही है. हत्यारे पीषूष धनोतिया ने नए खुलासे में बताया कि उसने प्रेमिका के शव के साथ दुष्कर्म करने के लिए सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवा खाई थी. मुंबई से गिरफ्तार धनोतिया ने किसी और से अफेयर की आशंका में प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या की दी थी और दुष्कर्मे का बाद निर्वस्त्र हालत में उसे छोड़कर फरार हो गया था. 

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी पीयूष धनोतिया को कोर्ट ने बुधवार को फिर जेल भेज दिया है. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि प्रेमिका की हत्या और शव के साथ दुष्कर्म करने के लिए उसने सेक्स पावर बढ़ाने के लिए कुछ गोलियां खाईं थी. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है.

Indore Brutal Murder: साइकोपैथ निकला प्रेमी, मर्डर के बाद प्रेमिका के साथ की थी हद पार दरिंदगी, निर्वस्त्र मिली थी MBA छात्रा की लाश

आरोपी को एमबीए छात्रा का दूसरे युवकों से बातचीत करना पसंद नहीं था

रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर पुलिस से पूछताछ में आरोपी पीयूष धनोतिया ने स्वीकार किया है कि प्रेमिका दूसरे युवकों से बातचीत करती थी, जो उसे पंसद नहीं था और यही वह कारण था कि उसने प्रेमिका की हत्या को अंजाम दिया. एसीपी इंदौर शिवेंदु जोशी के मुताबिक आने वाले दिनों में वह आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ कर सकती है. पुलिस के मुताबिक रिमांड के बाद आरोपी से पूछताछ फिर शुरू होगी. 

हत्या के बाद प्रेमिका की लाश के साथ रेप, फिर मुंबई फरार हो गया था

गौरतलब है गत 24 सितंबर 2025 को एमबीए छात्रा के साथ लिव-इन में रहे हत्यारोपी पीयूष धनोतिया उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी. आरोपी ने हत्या के बाद प्रेमिका की लाश के साथ दुष्कर्म भी किया और फिर निर्वस्त्र हालत में मृतका की आपत्तिजनक फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था. घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुआ आरोपी मुंबई में छिपकर रह रहा था. 

ये भी पढ़ें-तीसरी शादी कर सुर्खियों में आए आईएएस अवि प्रसाद, IAS अंकिता धाकड़ से गुना रिसॉर्ट में गुपचुप रचाई शादी!

एमबीए छात्रा को घृणित तरीके से मौत के घाट उतारने वाले प्रेमी पीयूष धनोतिया ने दिमाग को झन्ना देने वाले खुलासे में बताया था कि प्रेमिका की हत्या के बाद वह कुछ देर शव के पास बैठकर शराब पी थी, फिर लाश के साथ दुष्कर्म करने के बाद निर्वस्त्र हालत में छोड़कर फरार हो गया था. आरोपी मुंबई में पनवेल समेत कई इलाकों में छुपा रहा था.

ये भी पढ़ें-डूब रहे छोटे भाई को बचाने कूएं में कूद पड़ा बड़ा भाई, डूबने से दोनों सगे भाईयों एक साथ हुई दर्दनाक मौत!

माफी मांगना चाहता था, यूट्यूब से सीखा मृतात्मा बुलाने वाला तंत्र-मंत्र

रिपोर्ट के मुताबिक साइकोपैथ प्रेमी ने  प्रेमिका की हत्या को द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में अंजाम दिया. पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि हत्या के बाद प्रेमिका से माफी मांगना चाहता था, जिसके लिए उसने यूट्यूब मृत आत्मा बुलाने वाले तंत्र-मंत्र सीखे और पीड़िता से माफी मांगने की कोशिश की. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शादी करना चाहता था, लेकिन प्रेमिका शादी उससे रिश्ता तोड़ना चाहती थी.

पहले कहा, प्रेमिका शादी के लिए दबाव बना रही थी इसलिए मार डाला

उल्लेखनीय है गिरफ्तारी के बाद हुए पुलिस की पूछताछ में आरोपी पीयूष धनोतिया ने कहा था कि उसकी प्रेमिका शादी के लिए बार-बार दबाव बना रहा थी, जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. ताजा बयान में आरोपी ने कहा कि पीड़िता का किसी और लड़के से चक्कर था और वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी, इसलिए उसने मृतका को मार डाला. 

ये भी पढ़ें-अधजली हालत में 3 किमी पैदल चलकर थाने पहुंची पत्नी, दो बार बाल-बाल बची पीड़िता को पति ने इस बार जिंदा जलाया

पुलिस के मुताबिक प्रेमिका के मोबाइल फोन पर इंस्टाल एक बैटिंग चैटिंग ऐप से आरोपी को आशंका हुई कि मृतका का किसी अन्य युवक से संबंध है. हत्या करने के इरादे से उसने प्रेमिका को बहाने से अपने घर बुलाया था. मृतका ने अपने परिवार को यह बताकर उसके घर से पहुंची थी कि वह पीयूष के साथ किसी के बर्थडे पार्टी में जा रही है.

ये भी पढ़ें-MP 10th Board Paper Leak: MP में शिक्षिका का कारनामा, WhatsApp स्टेटस पर शेयर कर दिया 10वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर

10 फरवरी को प्रेमिका को अपने घर बुलाया, गला दबाकर की थी हत्या 

बताया जा रहा है कि 10 फरवरी को आरोपी ने प्रेमिका को अपने घर बुलाया. दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर जब प्रेमिका उसके कमरे पर पहुंची तो पहले दोनों के बीच संभवतः कथित प्रेमी को लेकर विवाद हुआ. इसी विवाद के दौरान आरोपी ने छात्रा का गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने छात्रा की तस्वीरें खींची और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram और WhatsApp पर वायरल करके मुंबई फरार हो गया.

नया सिम और नया मोबाइल नंबर लेकर मुंबई में जा छिपा था हत्यारोपी 

बीते शुक्रवार को एक 24 वर्षीय एमबीए छात्रा का सड़ा हुआ शव उसके सहपाठी के किराए के मकान में मिला था, उसके गले पर रस्सी के निशान थे. एमबीएम छात्रा की हत्या के बाद प्रेमी पीयूष धनोतिया ने नया सिम और नया मोबाइल नंबर लेकर महाराष्ट्र के मुंबई में छिपकर रह रहा था. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी और आखिरकार आरोपी को अंधेरी पुलिस स्टेशन इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें-India's First Prison: सैटेलाइट बेस्ड जीपीएस मॉनिटरिंग से लैस हुआ नर्मदापुरम सेंट्ल जेल, अब फुर्र होने से पहले 100 बार सोचेंगे कैदी!

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close