Gangestor Satish Bhau Arrested: इंदौर के मशहूर खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुसने वाले कुख्यात गैंगस्टर सतीश पवार उर्फ सतीश भाऊ ने पत्नी नीलम पवार के साथ बुधवार को खजराना पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया. शिकायत के बाद खजराना थाने की पुलिस ने सतीश भाऊ और पत्नी के खिलाफ अनाधिकृत रूप से मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश का केस दर्ज किया था.
ये भी पढ़ें-MBA Girl Murder: इंदौर के साइकोपैथ प्रेमी ने बयां किया एक और घिनौना सच, प्यार-मोहब्बत से उठ जाएगा भरोसा!
खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में एंटी का वीडियो वायरल हुआ था
रिपोर्ट के मुताबिक महालक्ष्मी नगर निवासी सतीश भाऊ पत्नी नीलम पंवार का खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ था. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मंदिर प्रबंधन ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. मिली शिकायत के बाद खजराना पुलिस ने गणेशपुरी कॉलोनी में रहने वाले आकाश रावत को गिरफ्तार कर लिया. आकाश ही सतीश और नीलम को गर्भगृह तक ले गया था.
गैंगस्टर सतीश भाऊ और पत्नी नीलम पवार को आरोपी बनाया था
गौरतलब है पुलिस ने गिरफ्तार आकाश रावत के दिए बयानों के आधार पर गैंगस्टर सतीश भाऊ और उनकी पत्नी नीलम पवार को आरोपी बनाया था. पुलिस का दावा है कि बुधवार दोपहर सतीश और नीलम को बायपास स्थित बेस्ट प्राइज के समीप से सरेंडर किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. सरेंडर के समय सतीश भाऊ अपने वकील के साथ पहुंचा था. सतीश पर हत्या,हत्या की कोशिश के 12 से ज्यादा मामलें दर्ज है.
ये भी पढ़ें-गरीबी ने रोके रास्ते, दोस्तों ने दिए ताने, सिल्वर मेडल जीतकर MP की बेटी सीमा रैकवार ने रचा इतिहास