विज्ञापन

तीसरी शादी कर सुर्खियों में आए आईएएस अवि प्रसाद, IAS अंकिता धाकड़ से गुना रिसॉर्ट में गुपचुप रचाई शादी!

Third Marriage Of IAS Avi Prasad: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रहने वाले अवि प्रसाद अंजना धाकरे से तीसरी शादी से पहले भी दो शादी कर चुके हैं. अवि प्रसाद ने दोनों पूर्व पत्नियां भी आईएएस हैं. दोनों पूर्व पत्नियोंं से तलाक के बाद IAS अंजना धाकरे से तीसरी शादी अवि प्रसाद ने एक रिसॉर्ट में की हैं. इस गोपनीय शादी में अंजना धाकरे के परिवार के गिने-चुने लोग ही शामिल थे.  

तीसरी शादी कर सुर्खियों में आए आईएएस अवि प्रसाद,  IAS अंकिता धाकड़ से गुना रिसॉर्ट में गुपचुप रचाई शादी!
IAS AVI PRASAD,SECRETLY MARRIED TO IAS ANKITA DHAKRE AT GUNA RESORT,

IAS Avi Prasad: मध्य प्रदेश में इन दिनों एक आईएएस अधिकारी अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. एमपी कैडर के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद पहले भी दो शादी आईएएस अधिकारी से कर चुके हैं और अब तीसरी शादी भी 2017 बैच की IAS अंजना धाकरे से करके चर्चा में आ गए हैं. अवि प्रसाद की तीसरी पत्नी बनीं अंजना धाकरे कई जिलों में एसडीएम रह चुकी है और वर्तमान में एक मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी हैं.

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रहने वाले अवि प्रसाद अंजना धाकरे से तीसरी शादी से पहले भी दो शादी कर चुके हैं. अवि प्रसाद ने दोनों पूर्व पत्नियां भी आईएएस हैं. दोनों पूर्व पत्नियोंं से तलाक के बाद IAS अंजना धाकरे से तीसरी शादी अवि प्रसाद ने एक रिसॉर्ट में की हैं. इस गोपनीय शादी में अंजना धाकरे के परिवार के गिने-चुने लोग ही शामिल थे. 

ये भी पढ़ें-Success Story: बिना कोचिंग अकेले दम पर IPS बनीं सिमाला प्रसाद ने Real और Reel दोनों किरदारों में दिखाया अपना दमखम!

2014 और 2016 बैच की IAS हैं अवि प्रसाद की दोनों तलाकशुदा पत्नियां

गौरतलब है आईएएस बनने से पहले आईपीएस अधिकारी रहे अवि प्रसाद ने पहले दो शादी की थी और दोनों पत्नियों से तलाक लेने के बाद अब आईएएस अंजना धाकरे से सात फेरे लिए है. दोनों आईएएस अधिकारियों ने श्योपुर जिले के कुनो रिसोर्ट में गत 11 फरवरी को शादी रचाई. इस बेहद ही गोपनीय शादी में अवि कुमार ओर उनकी आईएएस पत्नी अंकिता धाकड़  परिवार के लोग ही शामिल हुए.

शाजापुर की कलेक्टर रिजु बाफना से हुई थी अवि प्रसाद की पहली शादी

2014 बैच के आईएएस अवि प्रसाद की पहली और दूसरी तलाकशुदा पत्नी दोनों आईएएस अफसर है और दोनों पूर्व आईएएस पत्नियां मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कलेक्टर है. आईएएस अवि प्रसाद ने पहली शादी 2014 बैच की आईएएस रिजु बाफना से की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और आपसी सहमति से दोनों के बीच तलाक हो हो गया.

ये भी पढ़ें-Coal Reserves: मध्य प्रदेश के इस जिले में मिला कोयले का भंडार, ग्रामीणों में जबर्दस्त उत्साह

अवि प्रसाद की तलाकशुदा पहली पत्नी रिजु बाफना अभी शाजापुर जिले की कलेक्टर है. 2016 बैच की आईएएस मिशा सिंह के साथ अवि प्रसाद की दूसरी शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली. दूसरी पत्नी मिशा सिंह से उनका जल्द ही तलाक हो गया. दोनों पूर्व पत्नियों से तलाक के बाद अवि प्रसाद ने तीसरी शादी 2017 बैच की आईएएस अधिकारी से की है.

ये भी पढ़ें-Success Story: सिक्योरिटी गार्ड की किस्मत ने मारी पलटी, MPPSC परीक्षा क्रैक कर रच दिया इतिहास

2017 बैच की आईएएस अंकिता धाकरे से तीसरी शादी चर्चा का विषय बना 

आईएएस अंकिता धाकरे से आईएएस अवि प्रसाद की तीसरी शादी के बाद पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना गया है. कई जिलों मे कलेक्टरी कर चुके आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद वर्तमान मे मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के सीईओ है और सात फेरों के बाद उनकी नई-नई हमसफऱ बनीं आईएएस अंकिता धाकरे मंत्रालय मे डिप्टी सेक्रेटरी है और इससे पहले कई जिलों मे SDM रह चुकी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

साल 2023 में आईपीएस में चुने गए अवि प्रसाद साल 2024 में आईएएस बने

सीनियर आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद साल 2023 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) चुने गए थे. साल 2024 में अवि प्रसाद आईएएस चुने गए और 13वीं रैंक हासिल की थी. मजबूत प्रशासनिक छवि वाले आईएएश अधिकारी अवि प्रसाद तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन अभी तक उनका तीसरी शादी को लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है. 

ये भी पढ़ें-A Heart Wrenching Video: सावधान! कभी भी हमला कर सकता हैं सांड, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close