विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2026

VIDEO: नाचते-नाचते आई मौत! भांजे की शादी में डांस करते-करते गिरा मामा, फिर उठ ना सका

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भांजे की शादी समारोह में दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मेहंदी कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर नाचते हुए घनश्याम यादव को अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

VIDEO: नाचते-नाचते आई मौत! भांजे की शादी में डांस करते-करते गिरा मामा, फिर उठ ना सका

Dance Heart Attack Video: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के ओझरा गांव में भांजे की शादी में खुशियां अचानक मातम में बदल गईं. दूल्हे अंकित के मामा घनश्याम यादव निवासी ग्राम पीपलूद, जिला बड़वानी मेहंदी की रस्म के दौरान पत्नी के साथ स्टेज पर नाच रहे थे कि तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया. कुछ ही सेकंड में वे गिर पड़े और संभलने से पहले उनकी मौत हो गई. परिवार ने उनका अंतिम संस्कार पीपलूद (गृहग्राम) में किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

घटना कैसे हुई?

मेहंदी कार्यक्रम में घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर खुशी-खुशी डांस कर रहे थे. परिवार और रिश्तेदार भी जश्न में शामिल थे. नाचते-नाचते ही वे अचानक नीचे गिर पड़े और उनकी तबीयत बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. कुछ ही पलों में समारोह का माहौल शोक में बदल गया.

मंच पर मची अफरा-तफरी 

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हादसे से कुछ सेकंड पहले तक घनश्याम यादव मुस्कुराते हुए अपनी पत्नी के साथ नाचते दिखाई देते हैं. अचानक वे लड़खड़ाते हैं, गिरते हैं और मंच पर अफरा-तफरी मच जाती है. जहां कुछ देर पहले शहनाई और संगीत बज रहा था, वहीं देखते ही देखते चीख-पुकार और हड़कंप का माहौल बन गया.

परिवार और गांव में मातम

शादी के घर में आई इस अप्रत्याशित घटना से पूरा परिवार सदमे में है. रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने बताया कि सब कुछ सामान्य लग रहा था, किसी को अंदाजा नहीं था कि खुशियों के बीच ऐसी त्रासदी हो जाएगी. शव को पोस्टमार्टम के बाद पीपलूद लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया.

ऐसी स्थिति में क्या करें?

ऐसी घटनाएं याद दिलाती हैं कि समारोहों में अचानक तबीयत बिगड़ने की स्थिति में तुरंत प्राथमिक उपचार और समय पर चिकित्सा सहायता कितनी जरूरी है. दिल से जुड़ी तकलीफ के लक्षण दिखें जैसे अचानक सीने में दर्द, घबराहट, पसीना, चक्कर तो देरी न करें और तुरंत मेडिकल मदद लें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com