विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2025

फिल्मी स्टाइल में कार से आए दबंग, प्रॉपर्टी ब्रोकर के ऊपर बरसाए, लात, घूसे और गमले;  देखें Video

CCTV में सब कुछ कैद है कि कैसे कार से आए बदमाश प्रॉपर्टी ब्रोकर की लात, घूसे और गमले से पिटाई कर रहे हैं. लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. घायल का इलाज जारी है.

फिल्मी स्टाइल में कार से आए दबंग, प्रॉपर्टी ब्रोकर के ऊपर बरसाए, लात, घूसे और गमले;  देखें Video

Indore Viral Video : मध्य प्रदेश के इंदौर से मारपीट का एक बेहद ही खौफनाक वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लैक कलर की एक कार से बदमाश समूह में आते हैं, इसके बाद सड़क किनारे एक घर के गेट पर बाइक की सफाई कर रहे प्रॉपर्टी ब्रोकर पर हमला कर देते हैं. युवक के ऊपर एक दम से लात, घूसे और गमले की बौछार होने लगती है. चारो ओर से उसके ऊपर कुछ ही सेकंड में एक के बाद एक कई प्रहार किए जाते हैं. फिर एक शख्स वीडियो में उसको खींचते हुए सड़क की ओर ले जाता है.वहां भी मारपीट की जाती है. वीडियो को देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है. जैसे प्लानिंग के तहत आरोपी आए हों.

मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल

मारपीट की ये पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 1 मिनट 17 सेकंड के मारपीट के इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे युवक के ऊपर जानलेवा हमला किया जा रहा है.  लेकिन CCTV वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस ने इस मामले पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की है. वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

पुलिस की पकड़ आरोपी दूर क्यों ?

प्रॉपर्टी ब्रोकर का नाम योगेश राठी है, जो जिले में अपना कारोबार करता है. अन्नपूर्णा पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है.  वहीं, अभी सिर्फ शुभम नामक व्यक्ति का नाम सामने आया है. शेष अज्ञात बदमाश बताए जा रहे हैं.  घायल कारोबारी का इलाज हॉस्पिटल में जारी है. पुलिस अभी तक वारदात करने वालों की तलाश नहीं कर पाई है.

ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल RTO के धन कुबेर पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसकी मां के खिलाफ जांच शुरू, पुलिस ने लोकायुक्त से मंगवाया रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें- स्कूल टीचर के सिर पर धड़ाम से गिरा जर्जर छज्जा, अच्छा रहा दूर थे बच्चे, ये लापरवाही या निष्क्रियता ? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com