विज्ञापन

चर्चा में रतलाम का 'समस्या मुक्त विद्यालय’, प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहा MP का यह सरकारी विद्यालय

Ratlam Model Govt. School: एमपी के सरकारी स्कूलों में खास जगह बना चुके रतलाम के इस स्कूल को संजाने-संवारने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले प्रधानाध्यक ने स्कूल की शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया है. स्कूल परिसर की हरियाली और साफ-सुथरा वातावरण को देखकर किसी को एक बारगी ऐसा लग सकता है कि मानो उसने स्कूल में नहीं, किसी गार्डन में प्रवेश किया हो.

चर्चा में रतलाम का 'समस्या मुक्त विद्यालय’, प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहा MP का यह सरकारी विद्यालय
RATLAM PROBLEM-FREE SCHOOL COMPETING PRIVATE SCHOOLS

Samasya Mukt Vidyalaya: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में जब भी सरकारी स्कूलों की बात होती है, तो अक्सर बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आती है, लेकिन जिले के जावरा क्षेत्र के रूपनगर स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल ने सरकारी स्कूलों के बनी आम धारणा को पूरी तरह बदल दिया है. जी हां, अपनी अनूठी कार्यशैली और उत्कृष्ट व्यवस्था के चलते एमपी का यह सरकारी स्कूल ‘समस्या मुक्त विद्यालय' के नाम से पहचान बना रहा है.

एमपी के सरकारी स्कूलों में खास जगह बना चुके रतलाम के इस स्कूल को संजाने-संवारने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले प्रधानाध्यक ने स्कूल की शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया है. स्कूल परिसर की हरियाली और साफ-सुथरा वातावरण को देखकर किसी को एक बारगी ऐसा लग सकता है कि मानो उसने स्कूल में नहीं, किसी गार्डन में प्रवेश किया हो.

ये भी पढ़ें-MP 10th Board Paper Leak: MP में शिक्षिका का कारनामा, WhatsApp स्टेटस पर शेयर कर दिया 10वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर

पहली से पांचवीं तक पूरी तरह ‘बैगलेस' है स्कूल

गौरतलब है रतलाम का यह अनूठा स्कूल पहली से पांचवीं कक्षा तक पूरी तरह ‘बैगलेस' है. बच्चे घर से स्कूल बैग लेकर नहीं आते, ताकि उनके नाजुक कंधों पर अनावश्यक बोझ न पड़े. स्कूल में ही पढ़ाई के साथ होमवर्क भी पूरा करवाया जाता है. यहां विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म सुसज्जित और अनुशासित है, वहीं उनकी छोटी-छोटी जरूरतों और आदतों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि उनमें अच्छे संस्कार विकसित हो सकें.

Latest and Breaking News on NDTV

छात्रों को 40 तक के पहाड़े मुंहजुबानी हैं याद

रिपोर्ट के मुताबिक जावरा के रूपनगर स्थित मॉडल सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को 40 का पहाड़ा मुंहजुबानी याद है. प्रधानाध्यापक के समर्पण का परिणाम कहेंगे कि प्रदेश में खास मुकाम बना चुका यह स्कूल अब निजी स्कूलों को टक्कर दे रहा है, क्योंकि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ यहां छात्रों के सर्वांगीण विकास पर बराबर जोर दिया जाता है. यही कारण है कि स्कूल एमपी में प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है. 

ये भी पढ़ें-A Heart Wrenching Video: सावधान! कभी भी हमला कर सकता हैं सांड, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close