विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2026

इंदौर दूषित पानी केस: CM ने नगर निगम कमिश्नर को हटाया, अपर आयुक्त और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड

Indore Water Contamination Death: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि सरकार लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी.

इंदौर दूषित पानी केस: CM ने नगर निगम कमिश्नर को हटाया, अपर आयुक्त और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
नगर निगम आयुक्त दिलीप यादव.

CM Mohan Yadav Action on Bhagirathpura Case: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से मौत के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ी कार्रवाई की है. सीएम ने शुक्रवार शाम को इंदौर नगर निगम (Indore Municipal Corporation) के आयुक्त दिलीप कुमार यादव को हटा दिया है. वहीं, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया और कार्यपालन यंत्री (नर्मदा) के संजीव श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है. मुख्यमंत्री ने इस बारे में सोशल साइट एक्स पर भी जानकारी दी है.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सीएम ने एक्स पर लिखा, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण हुई घटना में राज्य सरकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी. इस संबंध में कठोर निर्णय लिए जा रहे हैं. निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, पीएचई के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है. इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं.

पानी में मिला था ड्रेनेज

भागीरथपुरा क्षेत्र में नर्मदा जलप्रदाय की लाइन में ड्रेनेज का पानी मिला था. इसके पीने से क्षेत्र में बड़ी संख्या में संक्रमित हुए. जिनमें से 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हैं. कई लोगों की तबीयत अभी भी खराब है, जिनका घर पर इलाज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- इंदौर दूषित पानी मामला: सरकार ने बताया सिर्फ 4 मौतें हुईं, हाईकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट

हाईकोर्ट में सरकार ने दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

मध्य प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में शुक्रवार को इसी मामले में स्टेटस रिपोर्ट पेश की, जिसमें बताया गया कि दूषित पानी से 4 लोगों की मौत की जानकारी है, जबकि आंकड़ा 8 से 15 है. इसके अलावा रिपोर्ट में मुआवजे की चेक डिटेल के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है. इस मामले में आगे की सुनवाई 6 जनवरी को तय की गई है.

इन 12 लोगों ने अपनी जान गंवा दी

  1. नंदलाल पाल (75 वर्ष)- आधिकारिक पुष्टि
  2. उर्मिला यादव- (60 वर्ष)- आधिकारिक पुष्टि
  3. उमा कोरी (31 वर्ष)
  4. मंजुला (74 वर्ष)
  5. ताराबाई कोरी (70 वर्ष)- आधिकारिक पुष्टि
  6. गोमती रावत (50 वर्ष)
  7. सीमा प्रजापत (50 वर्ष)
  8. संतोष बिगोलिया
  9. जीवन लाल बरेडे (80 वर्ष)
  10. अव्यान साहू (5 माह)
  11. शंकर भाया (70 वर्ष)
  12. गीता बाई धुरकर (60 वर्षीय)

ये भी पढ़ें- घर-घर मातम है, इंदौर में पानी नहीं, जहर बंटा... दूषित पानी से मौतों पर राहुल गांधी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com