विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2026

VIDEO: इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड मैच, रायसेन में 'मामा' शिवराज ने थामा बल्ला, जानिए कितने रन बनाए?

इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले के बीच रायसेन के सिलवानी में सांसद खेल महोत्सव का समापन हुआ, जहां केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद बल्लेबाज़ी कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

VIDEO: इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड मैच, रायसेन में 'मामा' शिवराज ने थामा बल्ला, जानिए कितने रन बनाए?

मध्य प्रदेश में क्रिकेट का रोमांच इन दिनों हर स्तर पर नजर आ रहा है. एक ओर इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला खेला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर रायसेन जिले की सिलवानी विधानसभा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन भी खास बन गया.

समापन समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया. 

सोशल मीडिया पर शेयर किया क्रिकेट प्रेम

कार्यक्रम के बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इन पलों को साझा किया. उन्होंने लिखा-"इंदौर में भारत–न्यूज़ीलैंड का मैच चल रहा है और इधर हमने भी बैट उठा लिया. सिलवानी में सांसद खेल महोत्सव के दौरान आनंद के पल..." लोग उनकी बल्‍लेबाजी पर खूब कमेंट कर रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

तस्वीरों में दिखा मैदान का जोश

पोस्ट के साथ केंद्रीय मंत्री ने बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी दो तस्वीरें भी शेयर कीं. तस्वीरों में वे पूरे जोश के साथ शॉट खेलते नजर आए. इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद किया और बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं भी आईं. वे आगे बढ़कर शॉट लगाना चाह रहे थे, मगर शॉट ठीक से नहीं मार पाए.

खेल युवाओं को देता है दिशा

अपने संबोधन में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास का सशक्त माध्यम हैं. ऐसे आयोजन ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही.  

Latest and Breaking News on NDTV

भारत-न्यूजीलैंड मैच का अपडेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला रविवार, 18 जनवरी 2026 को इंदौर के होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium) में खेला जा रहा है. मैच की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से हुई. पहले बल्‍लेबाजी करते हुए न्‍यूजीलैंड ने 8 व‍िकेट खोकर 50 ओवरों में 337 रन बनाए हैं. भारत की बल्‍लेबाजी की. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला निर्णायक माना जा रहा है. इस कारण इसे महामुकाबले के रूप में देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: इंदौर के बाद रायसेन में ‘जहर' की सप्लाई! पालिकाध्यक्ष के घर के सामने महिलाओं ने चूड़ियां फोड़कर मांगा शुद्ध पानी

ये भी पढ़ें: IND vs NZ indore: दिव्यांग की अपील पर CM ने करवाई इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड मैच देखने की विशेष व्यवस्था

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com