विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2026

Holi Bhai Dooj 2026: कब मनाएं होली भाई दूज? यहां जानें सही तिथि और तिलक का मुहूर्त

होली भाई दूज 2026 को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है कि त्योहार 4 मार्च को मनाया जाए या 5 मार्च को. पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल द्वितीया उदय तिथि होने के कारण भाई दूज 5 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में भाई को तिलक लगाती हैं और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं.

Holi Bhai Dooj 2026: कब मनाएं होली भाई दूज? यहां जानें सही तिथि और तिलक का मुहूर्त

Holi Bhai Dooj 2026: हर साल होली के बाद बहनें अपने भाइयों के लिए भाई दूज का तिलक करती हैं, लेकिन 2026 में तारीख को लेकर लोगों में काफी भ्रम है. सोशल मीडिया और कैलेंडरों में अलग-अलग तारीखें दिखाई दे रही हैं, इसलिए कई लोग समझ नहीं पा रहे कि इस बार होली भाई दूज 4 मार्च को मनाई जाए या 5 मार्च को. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि सही तिथि कौन सी है और तिलक लगाने का शुभ समय क्या रहेगा? 

होली भाई दूज 2026 कब मनाई जाएगी?

हिंदू पंचांग के अनुसार, होली भाई दूज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है. 2026 में द्वितीया तिथि 4 मार्च की शाम 4:48 बजे से शुरू होकर 5 मार्च की शाम 5:03 बजे तक रहेगी. नियम के अनुसार, त्योहार उदय तिथि पर मनाया जाता है, इसलिए होली भाई दूज 5 मार्च 2026 को मनाई जाएगी.

द्वितीया तिथि और तिलक का शुभ मुहूर्त

द्वितीया तिथि:

  • शुरू: 4 मार्च 2026, शाम 4:48 बजे
  • समाप्त: 5 मार्च 2026, शाम 5:03 बजे

तिलक का शुभ समय (5 मार्च 2026)

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:04 बजे से 5:53 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:09 बजे से 12:56 बजे तक

बहनें सुबह से दोपहर तक किसी भी शुभ समय में तिलक कर सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

होली भाई दूज क्यों मनाया जाता है?

यह त्योहार भाई‑बहन के प्रेम और सुरक्षा के वचन का प्रतीक है. मान्यता है कि बहन द्वारा लगाया गया तिलक भाई की उम्र बढ़ाता है और उसके जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करता है. बदले में भाई अपनी बहन को सुरक्षा का आश्वासन देता है और उपहार देकर अपना स्नेह जताता है. यह त्योहार परिवार में प्रेम और अपनापन बढ़ाने वाला माना जाता है. ये त्योहार मुख्यत: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मनाया जाता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com