विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2025

गाली गलौज करने से मना किया तो शराबी ने नाबालिग पर शराब छिड़क कर लगा दी आग

सागर जिले के गढ़ाकोटा में एक शराबी ने नाबालिग लड़क पर देशी शराब छिड़क कर आग लगा दी. जिससे लड़की झुलस गई. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित लड़की का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने शराबी को गाली गलौज करने से रोका था.

गाली गलौज करने से मना किया तो शराबी ने नाबालिग पर शराब छिड़क कर लगा दी आग

Sagar Crime News: मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शराबी ने नाबालिग लड़की पर शराब छिड़क कर आग लगा दी. जिससे नाबालिग के शरीर का कुछ हिस्सा चल गया है. जिसे इलाज के लिए गढ़ाकोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुनील लोधी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक सुनील लोधी आदतन अपराधी है. 

 ऑटो में भी आग लगाने जा रहा था आरोपी

वारदात सागर के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के उमरा गांव की है. पुलिस के मुताबिक आरोपी सुनील लोधी मंगलवार को उमरा गांव में रहने वाले संतोष प्रजापति के घर पहुंचा. वहां पहुंचकर उसने गाली-गलौज की और घर के बाहर खड़े ऑटो में आग लगाने की कोशिश की. इसी दौरान संतोष प्रजापति की 14 साल की बेटी बाहर आई और उसे गाली-गलौज करने से मना किया. इसी बात से गुस्साए आरोपी सुनील ने देशी शराब नाबालिग के ऊपर डाल कर लाइटर से आग लगा दी. आग लगने के बाद नाबालिग चिल्लाई तो घर वाले भी बाहर निकले और आग को बुझाया लेकिन तब तक पीड़ित की पीठ को काफी नुकसान पहुंच चुका था. इसके तुरंत बाद नाबालिग पीड़िता को गढ़ाकोटा अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

आदतन अपराधी है आरोपी

दूसरी तरफ गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि आरोपी सुनील लोधी आदतन अपराधी है और उसका संतोष प्रजापति से पुराना विवाद है. ताजा विवाद एक ऑटो को लेकर था. इसी वजह से वो संतोष के घर पर गया था. फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. 

ये भी पढ़ें-  सिंगरौली में भूमाफियाओं ने लगाया गजब का दिमाग! मुआवजे के लिए 5 गावों में बना दिए 5000 नकली घर

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com