विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2025

Bhopal MD Drugs Case: भोपाल में फिर पकड़ी गई 92 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री, 61.20 किलो MD ड्रग्स व 541.53 किलो कच्चा माल बरामद

Bhopal MD Drugs Latest News: ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और यूपी में एक साथ छापेमारी की गई. इस दौरान सिंडिकेट के सात बड़े गुर्गों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली. इसके साथ ही फैक्ट्री से 541.53 किलो केमिकल और कच्चा माल बरामद किया गया है. इसके अलावा, मेफेड्रोन बनाने वाले केमिस्ट सहित दो लोग रंगे भी हाथों पकड़े गए हैं.

Bhopal MD Drugs Case: भोपाल में फिर पकड़ी गई 92 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री, 61.20 किलो MD ड्रग्स व 541.53 किलो कच्चा माल बरामद

Bhopal MD Drugs News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को एक बार फिर से ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है. डीआरआई ने भोपाल में अवैध दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इसके साथ ही 92 करोड़ रुपये कीमत की 61.20 किलो MD ड्रग्स और 541.53 किलो कच्चा माल जब्त की गई है. इसके साथ ही कार्रवाई में सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि भोपाल के जगदीशपुर (इस्लामनगर) में गुप्त तरीके से फैक्ट्री संचालित की जा रही थी. बताया जाता है कि गिरफ्तार सातों आरोपी विदेशी ड्रग सरगना के इशारे पर काम कर रहे थे. 

इस कारखाने को चारों ओर से ढक कर बनाया गया था. छापे के दौरान यहां मेफेड्रोन बनाने वाले केमिस्ट सहित दो व्यक्तियों को अवैध प्रोडक्शन प्रक्रिया में लिप्त पाया गया. ऑपरेशन "क्रिस्टल ब्रेक" के तहत की गई कार्रवाई. इस ऑपरेशन में सूरत और मुंबई पुलिस ने डीआरआई का साथ दिया.

चार राज्यों में एक साथ छापे

ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और यूपी में एक साथ छापेमारी की गई. इस दौरान सिंडिकेट के सात बड़े गुर्गों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली. इसके साथ ही फैक्ट्री से 541.53 किलो केमिकल और कच्चा माल बरामद किया गया है. इसके अलावा, मेफेड्रोन बनाने वाले केमिस्ट सहित दो लोग रंगे भी हाथों पकड़े गए हैं.

यह भी पढ़ें-  MP Congress: पटवारी ने खोले पत्ते, बोले- जयवर्धन, ओंकार व प्रियव्रत जैसे दिग्गजों को इसलिए बनाया जिलाध्यक्ष

 कार्टेल के एक अहम सदस्य को यूपी के बस्ती से पकड़ा गया है, जो मुंबई से भोपाल तक कच्चे माल की सप्लाई देख रहा था. इसके अलावा, मुंबई में दो सप्लायर्स और ट्रांसपोर्टेशन संभालने वाले व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है. सूरत और मुंबई से हवाला के जरिए भोपाल तक पैसा पहुंचाने का खेल चलता था. इसी संबंध में कार्टेल का एक करीबी साथी सूरत से भी गिरफ्तार.

यह भी पढ़ें-  MP Congress: दिग्विजय समर्थकों ने खोला मोर्चा, मोनू सक्सेना ने सौदेबाजी का लगाया आरोप

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close