विज्ञापन

MP में बढ़ीं महिला अपराधियों की फौज! लूट से लेकर ड्रग्स तक हर वारदात दे रही हैं अंजाम

Women Drugs Smugglers: भोपाल समेत प्रदेश के दूसरे थानों की पुलिस के रोजनामचे में ऐसी महिला अपराधियों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है, जिन्होंने ड्रग्स के काले कारोबार में हाथ आजमाया है. पिछले साल भर में प्रदेश स्तर पर नशे के खिलाफ एमपी पुलिस ने अलग अलग स्तर और ऑपरेशन लॉन्च किए. इन ऑपरेशन में जो चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा हुआ है, वह ये कि ड्रग्स की सप्लाई में 60 अपराधियों में 40 महिलाएं शामिल हैं.

MP में बढ़ीं महिला अपराधियों की फौज! लूट से लेकर ड्रग्स तक हर वारदात दे रही हैं अंजाम
MP में बढ़ीं महिला अपराधियों की फौज! नशे के कारोबार में मचाया तहलका
AI Generated

Women Criminals: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले कुछ अरसे में महिला अपराधियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. लूट, डकैती, घरेलू मामले में आपराधिक वारदात को अंजाम देने के मामले लगातार सामने आते रहे हैं. पिछले साल भर में महिला अपराधियों ने नशे के काले कारोबार में सबसे ज्यादा हाथ आजमाया है.

दरअसल, भोपाल समेत प्रदेश के दूसरे थानों की पुलिस के रोजनामचे में ऐसी महिला अपराधियों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है, जिन्होंने ड्रग्स के काले कारोबार में हाथ आजमाया है. पिछले साल भर में प्रदेश स्तर पर नशे के खिलाफ एमपी पुलिस ने अलग अलग स्तर और ऑपरेशन लॉन्च किए. इन ऑपरेशन में जो चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा हुआ है, वह ये कि ड्रग्स की सप्लाई में 60 अपराधियों में 40 महिलाएं शामिल हैं. ये आंकड़ा कामोबेश समूचे प्रदेश में एक जैसा है. लिहाजा, भोपाल और इंदौर में युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और नाबालिगों को पकड़ा गया. इसको लेकर भोपाल कमिश्नर संजय कुमार भी मानते हैं कि ये आंकड़े बहुत चौंकाने वाले हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI Generated Image

अपराध के मामले में गिरफ्तार युवतियां

  • 20 दिसंबर 2025: टीलाजमापुरा क्षेत्र में ड्रग तस्करी कर रही एक 30 वर्षीय युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपित युवती के पास से पुलिस ने तब नौ ग्राम एमडी ड्रग जब्त किया था.
  • 28 अगस्त 2025: युगांडा  की महिला को करीब 2.2 करोड़ रुपए की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया. इस महिला के पास से 368.9 ग्राम क्रिस्टलीय मेथामफेटामाइन और 147.4 ग्राम कोकीन बरामद किया गया था.
  • 23 जुलाई 2025: भोपाल  क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करों के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया था. इस मामले खुलासा हुआ था कि लड़कियों के माध्यम से युवाओं को ड्रग्स सप्लाई की जाती थी.
  • 5 अप्रैल 2026: इंदौर क्राइम ब्रांच ने 24.08 ग्राम MD ड्रग्स के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों में एक महिला भी थी. वह अलग-अलग शहरों में इवेंट ऑर्गेनाइजेशन करती थी फिर ड्रग्स खपता था.
  • फरवरी 2026: भोपाल में हाई-प्रोफाइल परिवार की एक 25 वर्षीय लड़की MD ड्रग्स के साथ पकड़ी गई है. जांच के दौरान CDR में मुंबई-भोपाल सप्लाई नेटवर्क और गोवा के एक DJ से उस लड़की का कनेक्शन उजागर हुआ.
  • 16 जनवरी 2026: भोपाल के स्कूल प्रिंसिपल को पुलिस ने एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया. ये सारा खेल थार की मदद से किया जा रहा था. इस केस में भी इंदौर से 2 युवतियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

भोपाल और इंदौर में हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई

राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर के साथ ही प्रदेश के छोटे शहरों में भी इन अपराधियों का नेटवर्क पहुंच चुका है. इनमें सबसे ज्यादा गांजा तस्करी के मामले शामिल हैं. इसके अलावा एमडी ड्रग्स और चरस को लेकर भी प्रदेशभर में मामले सामने आए हैं, जिसके चलते अदालत की दहलीज पर भी ऐसे मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है. वहीं, महिलाओं की इस काले कारोबार में शामिल मिलने पर लीगल वॉच संस्था की प्रमुख चांदना अरोड़ा ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर कई महत्वपूर्ण जानकारी कार्रवाई के लिए दी है.

इसलिए नशे के कारोबार से जुड़ रही हैं महिलाएं

वहीं, नशे के कारोबार में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर एक्टिविस्ट एडवोकेट विनीता तोमर ने कहा कि नशे की खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाना और उसे ग्राहक तक मोटी रकम लेकर मुहैया कराने जैसे मामलों में ड्रग माफियाओं ने सबसे सक्रिय तौर पर महिलाओं और नाबालिग युवतियों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. यही कारण है कि ऐसे मामलों में इजाफा हुआ है.वहीं, कुछ मामले में युवतियों ने अपने बड़े शौक पूरे करने के लिए ड्रग के इस काले कारोबार की दुनिया ने पैरा जमाना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें- Labour Protest: नोएडा के बाद छत्तीसगढ़ में भी तेज हुआ मजदूर आंदोलन, कामगारों ने एल एंड टी का प्लांट घेरा

अपराध मामलों की जानकार अर्चना सहाय का कहना है कि मध्य प्रदेश में एक अप्रैल से ड्रग्स के खिलाफ बड़े अभियान का आगाज किया गया है. डीजीपी कैलाश मकवाना ने पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई और जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. इस दौरान अपराध का एक दूसरा ही चेहरा सामने आ रहा है. उधर, पुलिस रिफॉर्म्स समेत महिलाओं के मुद्दे पर काम करने वाली संस्था मानती है कि महिलाएं इस खेल में सॉफ्ट टारगेट के तौर पर इस्तेमाल की जा रही है.

ग्वालियर में 1300 करोड़ के एलीवेटेड रोड प्रोजेक्ट में हादसा, मंदिर के पास भारी गार्डर गिरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com