विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2024

दिग्विजय सिंह के अल्टीमेटम के बाद हटाया गया भगवा, अब लहराया तिरंगा, जानिए क्या है मामला?

मध्य प्रदेश में राजगढ़ के भारत माता चौक पर भगवा झंडा लहराने के मामले में कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई थी. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि उस खंभे पर पहले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगा हुआ था, लेकिन बीजेपी ने हटाकर भगवा झंडा फहरा दिया.

दिग्विजय सिंह के अल्टीमेटम के बाद हटाया गया भगवा, अब लहराया तिरंगा, जानिए क्या है मामला?

Rajgarh News: राजगढ़ के खिलचीपुर नाके भारत माता चौराहे पर भगवा झंडा हटाकर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.  भारत माता चौक पर लहरा रहे भगवा झंडे पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति की. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि उस खंभे पर पहले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगा हुआ था. राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने उसे हटाकर केसरिया झंडा लगा दिया.

भगवा झंडा हटाने के लिए दिया था अल्टीमेटम

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कलेक्टर को 24 दिसंबर तक राजगढ़ के खिलचीपुर नाके पर स्थित भारत माता की प्रतिमा के समीप लगे 100 फीट लंबे पोल पर केसरिया झंडे की जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराने की चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि 24 दिसंबर तक उस केसरिया झंडे को उतारकर तिरंगा लगा दीजिए, नहीं तो हम उसे उतारकर वहां तिरंगा झंडा लहराएंगे. इस चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आया और तीन घंटे में ही नगर पालिका ने चौक से भगवा झंडा हटा लिया. इसके बाद यहां आज सुबह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.

भाजपा विधायक ने लगाया था झंडा

पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि केसरिया झंडा लगाओ, लेकिन मंदिर पर लगाओ. राघौगढ़ किले पर आज भी केसरिया झंडा लगा है, जाकर देख लो, लेकिन भारत माता के पास तो तिरंगा झंडा ही लगा रहना चाहिए. कलेक्टर 24 दिसंबर तक केसरिया झंडे को उतारकर तिरंगा लगा दें, नहीं तो हम लोग उसको उतारेंगे और भारत का तिरंगा झंडा लहराएंगे और भारत माता की जय बोलेंगे.

ये भी पढ़े: MP के दो भाईयों ने लगाया गजब का दिमाग! अब सब्जी की खेती से हो रही करोड़ों की कमाई

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close