विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2025

Dhanteras 2025: महाकाल मंदिर से हुई धनतेरस पर्व की शुरुआत, कलेक्टर-SP ने परिवार के साथ की पूजा

Dhanteras 2025: धनतेरस की पूजा-अर्चना के बाद कलेक्टर रोशन सिंह सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी. कलेक्टर ने कहा कि हर वर्ष शासकीय पूजा की परंपरा महाकालेश्वर मंदिर में चली आ रही है. देश में सुख शांति समृद्धि बनी रहे, इसलिए बाबा महाकाल के दरबार में आज कुबेर जी महाराज,शिव परिवार का पूजन कर समस्त जनता की सुख समृद्धि के लिए कामना की गई.

Dhanteras 2025: महाकाल मंदिर से हुई धनतेरस पर्व की शुरुआत, कलेक्टर-SP ने परिवार के साथ की पूजा
Dhanteras 2025: महाकाल मंदिर से हुई धनतेरस पर्व की शुरुआत कलेक्टर-SP ने परिवार के साथ की पूजा

Dhanteras 2025: मध्यप्रदेश के उज्जैन में किसी भी पर्व की शुरुआत बाबा महाकाल के दर से होती है. यही वजह हैं कि धनतेरस की महा पूजा महाकाल मंदिर में हुई. यहां परंपरानुसार पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने नंदी हाल में बाबा महाकाल के साथ कुबेर देवता का पूजन-अभिषेक कर महाकाल को चांदी का सिक्का अर्पित किया. पांच दिवसीय दीपावली उत्सव महाकाल मंदिर मे पूजा के साथ शूरू हो गया. यहां शनिवार को धनतेरस पर परंपरानुसार कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक -पूजन किया गया. इसके बाद नंदी हॉल में कमिश्नर आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने परिवार के साथ करीब डेढ़ घंटे तक रुद्राभिषेक किया. इस दौरान बाबा महाकाल को चांदी का सिक्का अर्पित किया. पूजन के पश्चात पुरोहित समिति की ओर से अतिथियों को आशीर्वाद स्वरूप चांदी का सिक्का व प्रसाद भेंट किया. बता दे कि उक्त पूजा पुरोहित समिति द्वारा कई वर्षों से की जा रही है.

देश की समृद्धि के लिए पूजा

पूजा-अर्चना के पश्चात कलेक्टर रोशन सिंह सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी. कलेक्टर ने कहा कि हर वर्ष शासकीय पूजा की परंपरा महाकालेश्वर मंदिर में चली आ रही है. देश में सुख शांति समृद्धि बनी रहे, इसलिए बाबा महाकाल के दरबार में आज कुबेर जी महाराज,शिव परिवार का पूजन कर समस्त जनता की सुख समृद्धि के लिए कामना की गई.

फुलझड़ी से की आरती

वैसे तो दीपावली उत्सव की शुरुआत धनतेरस के एक दिन पूर्व शुक्रवार संध्या आरती से हो गई थी. इस आरती में पुजारियों ने फुलझड़ी से बाबा महाकाल की आरती कर गर्भगृह में दीपक भी जलाकर पर्व शूरू कर दिया था. लेकिन धनतेरस का पूजन सुबह हुआ.

यह भी पढ़ें : Model School: एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग में MP का सम्मान, इस मॉडल स्कूल को पहला स्थान

यह भी पढ़ें : Fertilizers Crisis: अन्नदाताओं को बड़ी राहत, NDTV की खबर के बाद अब बिना ई टोकन के मिलेगी खाद

यह भी पढ़ें : MP के दो पत्रकार हिरासत में; कांग्रेस नेता ने की आलोचना, फर्जी खबर छापने के लगे हैं आरोप

यह भी पढ़ें : Dhanteras 2025: उज्जैन में है अनोखा कुबेर मंदिर, पंडित जी ने बताया धनतेरस पर क्यों खास यहां की पूजा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close