Mahakal Aarti Online Booking: उज्जैन (Ujjain Mahakal Mandir) स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर (Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga Mandir Ujjain) में भक्तों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की गई है. मंदिर प्रबंध समिति ने बाबा महाकाल (Baba Mahakal) की संध्या आरती (Sandhya Aarti) और शयन आरती (Shayan Aarti) की बुकिंग प्रक्रिया (Online Booking) को अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है. यह कदम दर्शन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, नियंत्रित और डिजिटल (Digital) बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया.
अब घर बैठे होगी आरती की बुकिंग
समिति ने बताया कि अब श्रद्धालु देश‑विदेश कहीं से भी आधिकारिक वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ के माध्यम से आरती में शामिल होने के लिए अपनी बुकिंग कर सकेंगे. संध्या आरती की बुकिंग हर दिन दोपहर 12 बजे, जबकि शयन आरती की बुकिंग शाम 4 बजे से शुरू होगी. दोनों आरतियों के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जो शीघ्र दर्शन शुल्क के समान है. बुकिंग पूरी तरह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी. इससे पहले यह प्रक्रिया आंशिक रूप से ऑफलाइन भी संचालित होती थी.
तय समय पर ही मिलेगा प्रवेश
मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को सिर्फ प्रवेश द्वार क्रमांक 1 से ही प्रवेश दिया जाएगा. संध्या आरती के लिए शाम 6 बजे तक प्रवेश अनिवार्य किया गया है. जबकि शयन आरती के लिए रात 10 बजे तक प्रवेश अनिवार्य है. समय सीमा के बाद किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, जिससे भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
आरती के दौरान भी जारी रहेगा ‘चलित दर्शन'
महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों आरतियों के दौरान भी चलित दर्शन (मूविंग लाइन में दर्शन) की व्यवस्था पहले की तरह चालू रहेगी. यानी जो श्रद्धालु आरती की बुकिंग नहीं कर पाए हैं, वे भी नियमित कतार से बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे. मंदिर समिति का कहना है कि इस व्यवस्था से भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा, श्रद्धालुओं का समय बचेगा, तकनीक के जरिए पारदर्शिता बढ़ेगी, दर्शन का अनुभव अधिक सुगम और व्यवस्थित होगा.
डिजिटल व्यवस्था से बढ़ेगी सुविधा
मंदिर प्रबंधन के अनुसार नई डिजिटल प्रक्रिया का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आधुनिक, सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा देना है. हर साल लाखों भक्त उज्जैन पहुंचते हैं, ऐसे में ऑनलाइन बुकिंग से लोगों को पहले से आरती में अपना स्थान सुरक्षित करने में बड़ी राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें : Mahakal Mandir Puja: महाकाल की शरण में पहुंचे CM मोहन यादव और JP नड्डा; अन्न क्षेत्र में ग्रहण किया प्रसाद
यह भी पढ़ें : Bomb Threat: आपके कॉलेज में हैं साइनाइड पॉइज़न वाले बम; पीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली धमकी में LTTE का भी जिक्र
यह भी पढ़ें : MP Vidhan Sabha: थाली लेकर पहुंचे विपक्षी नेता; बजट सत्र के चौथे दिन कांग्रेस ने इन मुद्दों पर सरकार को घेरा
यह भी पढ़ें : MP में लाड़ली बहना से लेकर PM आवास तक किस योजना को कितना बजट मिला? पूरी लिस्ट देखिए यहां