Mahakal Laddu Prasad Viral Video: उज्जैन (Ujjain) स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर (Ujjain Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple) के लड्डू प्रसाद (Mahakal Laddu Prasad) की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले एक इंस्टाग्राम (Instagram Post) कंटेंट क्रिएटर (FIR Against Content Creator) के खिलाफ कार्रवाई की गई है. वीडियो में लड्डू की गुणवत्ता खराब बताते हुए एक बच्ची की तबीयत बिगड़ने का दावा किया गया था, जिसके बाद मंदिर (Baba Mahakal Mandir) समिति ने इसे भ्रामक प्रचार मानते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

Mahakal Laddu Controversy: महाकाल लड्डू विवाद
इंस्टाग्राम पर वीडियो, महाकाल मंदिर समिति ने दी शिकायत
इंदौर गेट निवासी रोशन यादव (Instagram ID: _roshan_yadav22) द्वारा तीन दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया गया था. वीडियो में उसने श्रीअन्न रागी लड्डू प्रसाद के पैकेट में टूटे हुए लड्डू दिखाए और प्रसाद खाने से एक बालिका के बीमार होने का दावा किया. मामला सामने आते ही महाकाल मंदिर समिति ने महाकाल थाने में आवेदन दिया, जिस पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि रोशन पर इससे चार दिन पहले जीप से स्टंट करने को लेकर भी केस दर्ज किया जा चुका है.
मंदिर समिति ने कहा-मंदिर की प्रतिष्ठा को नुकसान
समिति द्वारा पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया कि 25 फरवरी को वायरल किए गए वीडियो में "प्रसाद की गुणवत्ता पर झूठे प्रश्न उठाए गए, लड्डू टूटे होने को गलत तरीके से दिखाया गया और स्वास्थ्य खराब होने संबंधी भ्रम फैलाया गया." समिति का कहना है कि इस वीडियो से मंदिर की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, इसलिए कानूनी कार्रवाई जरूरी है.
निर्धारित मानकों के अनुसार बनता है लड्डू प्रसाद
मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महाकाल के लड्डू प्रसाद चने की दाल से बनाए जाते हैं. रागी (मिलेट), गुड़ और शुद्ध घी से शुगर-फ्री रागी लड्डू तैयार किए जाते हैं. प्रसाद पूर्ण स्वच्छता और निर्धारित मानकों के तहत बनता है. यह प्रसाद कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर है. मंदिर समिति का कहना है कि प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ इस प्रसाद को ग्रहण करते हैं, ऐसे में गलत जानकारी फैलाना पूर्णतः अनुचित है.
पुलिस जांच शुरू
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई होने के चलते अब आरोपी को कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा.
यह भी पढ़ें : Mahakal Laddu Prasad: बीपी व शुगर के मरीज के लिए खास महाकाल लड्डू प्रसाद, श्री अन्न से शरीर होगा प्रसन्न
यह भी पढ़ें : Mahakaal Prasad: महाकाल लड्डू प्रसाद पैकेट का नया डिजाइन, मंदिर व ॐ का प्रतीक हटा, जानिए पूरा मामला
यह भी पढ़ें : Holi 2026: महाकाल मंदिर में होली खेलने पर प्रतिबंध; रंग-गुलाल ले जाने पर भी होगी कार्रवाई, CCTV से निगरानी
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; कुलदीप शर्मा बने बलौदा बाजार कलेक्टर, दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर