विज्ञापन

मध्य प्रदेश में Holi की धूम: मुख्यमंत्री मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं

Holi festival 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, भाईचारे और समरसता का संदेश देने वाला पर्व है. उन्होंने कहा उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

मध्य प्रदेश में Holi की धूम: मुख्यमंत्री मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं
AI Generated

Holi Celebration in Madhya Pradesh: रंगों, उत्साह और उमंग के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशभर में रंगोत्सव की धूम है. प्रदेशभर में हर्ष और उल्लास के साथ रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कांग्रेस नेता जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. दोनों नेताओं ने इस पर्व को सामाजिक सद्भाव, प्रेम और एकता का प्रतीक बताया है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, भाईचारे और समरसता का संदेश देने वाला पर्व है. उन्होंने कहा उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

'शांति व समृद्धि के नए-नए रंग बिखेरे'

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का त्योहार लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का संदेश देता है. मेरी कामना है कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति व समृद्धि के नए-नए रंग बिखेरे. समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और एकता के रंग सदा चटक रहें.

जीतू पटवारी ने भी दी शुभकामनाएं

वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में प्रेम और विश्वास के रंग भरने का अवसर है. उन्होंने कहा कि रंगों का यह पावन पर्व हमारे जीवन में प्रेम, विश्वास और सद्भाव के नए रंग भर दे. आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं.

ये भी पढ़ें:  रेत माफियाओं ने खेली खून की होली, युवक की पीट-पीटकर हत्या

प्रदेशभर में होली को लेकर उत्साह का माहौल है. शहरों से लेकर गांवों तक लोग रंग-गुलाल के साथ इस त्योहार को मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं. प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- रेत से भरे डंपर ने युवती को मारी टक्कर, कूदकर भागा चालक, फिर खंभे को तोड़कर घर में घुसा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close