Madhya Pradesh-Chhattisgarh Hindi News Live: मध्य प्रदेश (MP) और छत्तीसगढ़ (CG) से हर दिन कई खबरें सामने आती है, जो चर्चा का विषय बन जाती हैं. दोनों राज्यों से जुड़ी खबरें आप यहीं पढ़ सकते हैं. मध्य प्रदेश में गुरुवार को 14 आईपीएस अफसरों (IPS Transfer in MP) का तबादला हो गया है. वहीं, छत्तीसगढ़ में एक आईपीएस अधिकारी ने भेदभाव का आरोप लगाया है. अगर आप ही एक ही क्लिक कर पर एमपी और छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ना चाहते हैं तो इसी लिंक से जान सकते हैं.
मध्य प्रदेश मौसम का अपडेट (Madhya Pradesh Weather Forecast Update)
MP Weather: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला सा है. 28 जनवरी को कई जिलों में ओलावृष्टि (Hailstorm) होने के बाद अब सर्दी भी ज्यादा बढ़ गई है. आज (29 जनवरी, गुरुवार) भी मौसम विभाग (IMD) ने बारिश (Rain Alert in MP) की चेतावनी जारी की है. उधर, पहाड़ों पर भी बर्फबारी जारी है. इस वजह से मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है.
छत्तीसगढ़ मौसम (Chhattisgarh Weather Update)
छत्तीसगढ़ में भी आज बारिश के आसार हैं. राज्य के कई इलाकों में भी ठंड का दौर जारी है. यहा गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है.
Madhya Pradesh: टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोती ने आरोपी टीचर को सस्पेंड किया
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोती ने आरोपी टीचर क़ासिम खान को सस्पेंड कर दिया है. आरोपी टीचर पर 6 साल की लड़की क़े साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगा है.
Madhya Pradesh News: मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के इस वीडियो के बाद मचा था बबाल
मऊगंज विधायक लापता नहीं है, उन्हें किसी से जान का खतरा नहीं है. अगर उनको जान का खतरा है तो उन्हें गृहमंत्री बना दिया जाए. वह मऊगंज की जनता युवाओं को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं .उन्होंने जिस थाली में खाया, उसमें छेद ही नहीं किया, वह पूरी थाली ही खाना चाहते हैं.मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने रीवा में पत्रकार वार्ता आयोजित करके वर्तमान विधायक पर उठाए सवाल.
Chhattisgarh News Hindi: रिटायर्ड महिला डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, धर्मांतरण का मामला
धर्मांतरण के एक मामले में अम्बिकापुर के गांधी नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड महिला डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. महिला का नाम ओमेगा टोप्पो उम्र 66 वर्ष बताया जा रहा है. दरअसल, गिरफ़्तार रिटायर्ड महिला डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो पर आरोप है वह पिछले दिनों 25 जनवरी 2026 को अपने निवास नमनाकल मोहल्ले में ईसाई धर्म का चंगाई घर्म सभा का आयोजन किया था, जिसमें कुछ लोगों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा था.
इसी दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकताओं ने इसकी शिकायत गांधी नगर थाना में दी. जिसके बाद मौके में पुलिस अधिकारी पहुंचे और उक्त कार्यक्रम को रुकवा दिए. इस दौरान रिटायर्ड महिला डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो और पुलिस अधिकारियों के बीच नोंकझोंक भी हुई. ओमेगा टोप्पो ने धर्म सभा रुकवाने को लेकर पुलिस अधिकारियों से लीगल कागजात की मांग की.
Chhattisgarh News: धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग
गरियाबंद में राजिम कुंभ में शराब दुकान बंद न होने और धान खरीदी में लापरवाही को लेकर पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने सरकार को घेरा. राजिम के पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने 1 फरवरी से शुरू हो रहे राजिम कुंभ कल्प की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि आस्था के इस पर्व में अब तक शराब दुकानें बंद करने का आदेश जारी नहीं होना और महंगे दर पर इवेंट कंपनियों को ठेका देना, जनता के साथ अन्याय है. उन्होंने भाजपा सरकार पर कुंभ की भव्यता खत्म करने का आरोप लगाने के साथ-साथ धान खरीदी केंद्रों में हो रही लापरवाही और कुंडेलभाठा संग्रहण केंद्र में 27 करोड़ के सूखत मामले में कार्रवाई न होने पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने किसानों के हित में धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की है.
Chhattisgarh News Hindi: विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामला, सुनवाई के दौरान नहीं निकला कोई निष्कर्ष
बलरामपुर जिले में आज प्रतापपुर भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के फर्जी जाति प्रमाण पत्र सुनवाई मामले में डेट बढ़ा दी गई है, सुबह से ही दोनों पक्ष जिला अपर न्यायालय में उपस्थित हुए और घंटे तक अंतिम तर्क पर बहस हुई पर,परंतु मामले पर कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका वजह यही रहा की फिर इस बार सुनवाई की तारीख जिला स्तरीय छानबीन समिति ने बड़ा कर अगले 19 फरवरी को रखा गया है.
Madhya Pradesh News: इंदौर में भीषष सड़क हादसा, सड़कों पर लगा जाम
इंदौर के पास भैरूघाट में हादसे के बाद जाम लग गया है. जानकारी के मुताबिक, डंपर और दो कार की टक्कर हो गई. कुछ दिनों पहले भी यहां पर सड़क हादसा हुआ था. बता दें कि कोई जनहानि नहीं हुई है.
Madhya Pradesh News : भावांतर भुगतान योजना किसानों की तपोसाधना और समर्पण का सम्मान- मोहन यादव
मंदसौर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मौसम कोई भी हो, किसानों को हमेशा अपने खेत-खलिहान की ही चिंता रहती है. फसल अच्छी हो, तो सालभर की हरियाली... पर किसी वजह से कम पैदावार हो जाए, कीड़ा लग जाए, ओला-पाला से फसल खराब हो जाए, तो फिर सालभर का सूखा. पर अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. किसान हमारे अन्नदाता हैं, इन्हें कोई भी परेशानी हो, कठिनाई हो, तो हमारी सरकार किसानों का संबल और इनकी ढाल बनकर हमेशा साथ खड़ी है.
किसान हमारी संस्कृति का आधार हैं, हमारी धरोहर हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था के वास्तविक कर्णधार हैं. किसानों की जिंदगी बेहतर बनाना, इनके खेत, खलिहानों और घरों में समृद्धि लाना ही हमारा एकमात्र ध्येय है। किसानों की समृद्धि में ही प्रदेश की समृद्धि है. भावांतर भुगतान योजना किसानों के जीवन में समृद्धि लाने के लिए सरकार का प्रयास है. यह योजना किसानों के कठिन तप, साधना और समर्पण का सम्मान है.
Madhya Pradesh News: 90 साल की दादी मीरा ने शांभवी के चरणों में टेका माथा
25 साल की कैप्टन शांभवी पाठक इस दुनिया से हमेशा के लिए चली गई. अब उसकी यादें, दर्द और आंसू ही परिवार वालों के पास बचे हैं. गुरुवार को शांभवी के अंतिम संस्कार में तो हर आंख नम नजर आई. जो तस्वीरें सामने आईं उनमें रोते- बिलखते चेहरे, नम आखें और खूब सारा दुलार नजर आ रहा है. पोती की मौत से टूट चुकीं 90 साल की दादी मीरा पाठक ने शांभवी के चरणों में अपना माथा ही टेक दिया. जैसे उनके पास पोती को प्यार जताने के लिए इससे अलावा और कुछ बचा ही न हो.
ये भी पढ़ें: Shambhavi Pathak: आंसू-दर्द और आखिरी दुलार की 10 तस्वीरें, कैप्टन पोती के चरणों में बूढ़ी दादी ने टेक दिया माथा
Chhattisgarh News Hindi: 'पहले घोषणा होती थी, काम नहीं...' प्रेस कॉन्फ्रेस में बोले सीएम साय
सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि पहले घोषणा हो जाती थी, लेकिन शुरू तक नहीं होती थी. योजना में गड़बड़ी और लागत बढ़ जाती है. प्रगति प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीधा संवाद होता है और सभी समस्या का समाधान होता है. केंद्र और प्रदेश मिलकर काम करते है उसका बेहतर परिणाम मिलता है.
Chhattisgarh News: देश में सुशासन बढ़ रहा है- सीएम साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान कहा कि देश में सुशासन बढ़ रहा है.
प्रगति डिजिटल प्लेटफॉर्म है एक ऐसा उपक्रम है, जिसमें कई योजनाएं जुड़ी है. पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के नए शिखर पर है. पीएम आवास जनधन योजना जल जीवन मिशन जनमन योजना का सभी को लाभ मिल रहा. नीति और नियत अच्छी हो उसका लाभ सभी को मिलता है.
Chhattisgarh News Live: नक्सली पापाराव का नजदीकी राहुल तेलम अपनी पत्नी के साथ सरेंडर
दंतेवाड़ा में नक्सली लीडर पापाराव का नजदीकी राहुल तेलम पत्नी साथ सरेंडर किया.
Madhya Pradesh Live News: विधायक अनुभा मुंजारे ने किया रमपुरी में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत लालबर्रा के ग्राम पंचायत रमपुरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिये भूमिपूजन किया. बता दें कि विधायक अनुभा मुंजारे के प्रयास से ग्राम पंचायत रमपुरी में 25 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन स्वीकृत हुआ हैं. जिसकी लंबे समय से ग्राम पंचायत के लोग प्रतीक्षा कर रहे थे. विधायक अनुभा मुंजारे के प्रयास से यह बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन की मांग पूरी होने जा रही हैं. जिसके लिये विधायक श्रीमती मुंजारे द्वारा विधिवत भूमिपूजन किया गया.
Madhya Pradesh News Live: गाजर का हलवा खाने से 11 लोगों की बिगड़ी तबीयत, एक मरीज की हालत गंभीर, 6 लोगों को छिंदवाड़ा रेफर
छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार रात गाजर का हलवा खाने से 11 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. महालक्ष्मी बीकानेर स्वीट्स से खरीदे गए हलवे को खाने के बाद सभी को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई. आनन-फानन में उन्हें अमरवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए 6 लोगों को छिंदवाड़ा रेफर कर दिया गया है. इनमें से एक मरीज की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है, हालांकि बाकी सभी खतरे से बाहर हैं.
Chhattisgarh News Live: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5-5 KG के 9 आईईडी बरामद
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है. सुरक्षाबलों ने कांकेर नारायणपुर सीमाक्षेत्र से 9 आईईडी बरामद किए. ये आईडी 5 -5 किलोग्राम के हैं. आईईडी कलपर और मोदेमरका से बरामद हुई है. मौके से इलेक्ट्रिक वायर समेत अन्य बारूद के सामान भी बरामद किए गए. यहा मामला छोटे बेटीया थानाक्षेत्र का है.
Madhya Pradesh Live News: भोपाल में बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी शुरू, राज्यपाल पहुंचे लाल परेड ग्राउंड
भोपाल में बीटिंग द रिट्रीट समारोह शुरू. प्रदेश के राज्यपाल लाल परेड ग्राउंड पहुंचे. 
Madhya Pradesh Live News: UGC नए नियमों पर रोक, भोपाल में सवर्ण समाज के लोगों ने एक दूसरे को खिलाई मिठाईयां, ढोल की थाप पर मनाया जश्न
यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट के स्टे के बाद मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सवर्ण समाज के लोगों ने आपस मे मिठाई खिलाकर और ढोल की थाप पर थिरकते हुए जश्न मनाया. लोगों ने कहा बीजेपी ने जय श्री राम के नाम पर सरकार में आई और अब सवर्ण समाज के लोग हे राम कह रहे हैं...अगर यही रवैया सरकार का रहा तो बीजेपी को वोट नही बूट मिलेगा...
Chhattisgarh News Live: नयागांव के बाद खपरी में बुलडोजर एक्शन, NRDA ने 7 मकानों पर चलाया बुलडोजर
छत्तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर के नया गांव में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन हुआ. गुरुवार की सुबह करीब 10:00 बजे पुलिस और प्रशासन के टीम गांव में बुलडोजर लेकर 17 अवैध निर्माण किए गए मकानों को तोड़ने पहुंची. इस कार्रवाई के बाद न्यू रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के नेतृत्व खपरी गांव में भी मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई. यहां 7 मकानों को तोड़ा गया. यहां कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण भी बन गई थी. हमारे संवाददाता निलेश त्रिपाठी ने मौके का जायजा लिया.
Chhattisgarh Budget Session: 23 फरवरी से शुरू होगा छत्तीसगढ़ बजट सत्र, 15 बैठकें होगी
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र को लेकर नोटिफिकेशन जारी. बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा. वित्तमंत्री ओ पी चौधरी बजट पेश करेंगे. सत्र के दौरान 15 बैठकें होगी. बजट सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है.
आरोपी से मिलने सेन्ट्रल जेल पहुंची गर्लफ्रेंड, जेल में मुलाकात के दौरान बनाया वीडियो
रायपुर सेंट्रल जेल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि जेल में बंद एक युवक की प्रेमिका ने यह वीडियो बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया. यह वीडियो आरोपी युवक के जन्मदिन के मौके पर तैयार किया गया था, जिसमें वह जेल के भीतर मुलाकात कक्ष में खड़े होकर कैमरे के सामने इतराते हुए नजर आ रहा है.
सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो जेल में मुलाकात के दौरान रिकॉर्ड किया गया. वीडियो में कैदी सामान्य अंदाज में बातचीत करते और कैमरे की ओर देखकर पोज देता दिखाई देता है.
Chhattisgarh News Live: बलौदा बाजार जिले के किसानों की सरसों की खेती ने बदल दी किस्मत, कम पानी और लागत से ऐसे करें खेती
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में सरसों की खेती अहम भूमिका निभा रही है. राष्ट्रीय खाद्य तेल एवं ऑयल पाम मिशन योजना के अंतर्गत जिले के लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र में 75 से अधिक किसानों ने सरसों की फसल लगाई है. कृषि विज्ञान केंद्र भाटापारा द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराए गए उन्नत बीज, संतुलित खाद और तकनीकी मार्गदर्शन से किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे हैं.
Madhya Pradesh Live News: भंवरकुआ में इनवेस्टमेंट के नाम पर सॉफ़्टवेयर कंसलटेंसी से 93 लाख की ठगी, FIR दर्ज
देश भर में साइबर फ्रॉड के मामले लगातार सामने आ रहे हैं वही अब इंदौर शहर में पुलिस द्वारा लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है उसके बाद भी आम इंसान लालच में अपने लाखों रुपये गंवा दे रहे हैं. इसी कड़ी में एक सॉफ़्टवेयर कंसल्टेंट का काम करने वाले व्यक्ति को साइबर ठगों ने लाखों रुपया का चूना लगा दिया. पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुक़दमा दर्ज किया है.
Madhya Pradesh News Live: 31 जनवरी छत्तीसगढ़ आएंगे शिवराज सिंह चौहान, किसानों से करेंगे सीधा संवाद
केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 जनवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे. राजधानी रायपुर, दुर्ग और नया रायपुर में होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से वो किसानों से सीधा संवाद करेंगे. वहीं मुख्यमंत्री और राज्य के मंत्रियों सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे.
Madhya Pradesh News Live: हाई कोर्ट ने प्रशासन की कार्य प्रणाली पर अपनाया कड़ा रुख
इंदौर में एक बार फिर एलिवेटेड कॉरिडोर, सेंट्रल डिवाइडर और बीआरटीएस से जुड़े अधूरे काम के मुद्दे को हाई कोर्ट ने उठाया है. साथ ही प्रशासन की कार्य प्रणाली पर कड़ा रुख अपनाया. लगातार अटक रहे कामों पर जस्टिस विजय कुमार शुक्ला ने सवाल उठाए और पूछा कि अगर टेंडर प्रक्रिया बार-बार अटक रही है तो इसे किसी सरकारी एजेंसी से क्यों नहीं किया जा रहा है. टेंडर में हुई गलती को सरकार ने माना और 20 दिन का समय मांगा है. इस मामले में अब अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी.
Madhya Pradesh News live: UGC एक्ट के विरोध में हरदा में स्वर्ण समाज का उग्र प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय में घुसे प्रदर्शनकारी
UGC एक्ट के विरोध में सोमवार को हरदा में स्वर्ण समाज द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया. बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और विरोध जताते हुए कार्यालय के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए. अचानक हुए इस घटनाक्रम से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
Chhattisgarh News Live: रायपुर के खपरी गांव में माहौल तनावपूर्ण, ग्रामीणों ने पत्थर लेकर प्रशासन को दौड़ाया
रायपुर के खपरी गांव में माहौल तनावपूर्ण हैं. प्रशासन की टीम को ग्रामीणों ने पत्थर लेकर दौड़ाया. बता दें कि यहां अवैध निर्माण 7 मकानों को नोटिस जारी किया गया है. हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि सालों से यहीं रह रहे हैं.
IPS Transfers in MP: मध्य प्रदेश में आईपीएस के तबादले
मध्य प्रदेश में गुरुवार को 14 आईपीएस अफसरों (IPS Officials) के तबादले हुए हैं. इस लिस्ट में भोपाल कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र का भी नाम शामिल है, जिनका ट्रांसफर हो गया है. अब उन्हें राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो IG SCRB (महानिरीक्षक, राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) बनाया गया है. उनकी जगह भोपाल के नए कमिश्नर संजय कुमार (Bhopal Police Commissioner) होंगे.
वहीं, संजय तिवारी भोपाल (देहात ) जोन आईजी बनाए गए हैं. चैत्रा एन शहडोल जोन की आईजी बनी हैं. वहीं, ललित शाक्यवार को बालाघाट जोन का आईजी बनाया गया है. अफसरों की देखें लिस्ट...
Madhya Pradesh Politics: सज्जन सिंह ने SIR के जरिए वोट काटने का लगायाा आरोप
कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma) ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का दावा किया है. उन्होंने प्रदेश और केंद्र निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि मध्य प्रदेश समेत 12 राज्यों में SIR का काम चल रहा है, लेकिन इसमें भेदभाव किया जा रहा है. उन्होंने 43 लाख वोट विलोपित करने का आरोप लगाया है. BLO द्वारा एक दिन में 50-50 फॉर्म भरवाए जा रहे हैं. आरोप लगाया कि अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं के नाम काटे गए हैं.
Bulldozer Action on Illegal House: नया रायपुर में गरजा बुलडोजर
रायपुर में नया रायपुर के नवागांव में प्रशासन ने गुरुवार को एक्शन लिया है. प्रशासन ने अतिक्रमण (Encroachment) पर बुलडोजर चलाया है. यह कार्रवाई नया रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से की गई है. अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को तोड़ा जा रहा है.
MP Politics: भाजपा ने किया पलटवार
दिल्ली में कांग्रेस (Congress) की बैठक के बाद मध्य प्रदेश में सियासी बवाल मचा हुआ है. भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल (BJP Ashish Agrawal) ने कहा कि कांग्रेस दयनीय स्थिति में है, जो अहंकार, असफलता का प्रतीक बनती जा रही है. प्रदेश प्रभारी को जीतू पटवारी की अक्षमता की बात राहुल गांधी से करनी पड़ रही है. कांग्रेस में अनुशासनहीनता और गुटबाजी की बातें लगातार सामने आ रही हैं.
Madhya Pradesh Politics: पीसी शर्मा ने 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाने का किया दावा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा (Congress Leader PC Sharma) ने UGC पर बढ़ती कंट्रोवर्सी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि फर्जी शिकायत करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इस तरह के मामलों में कंप्लेंट्स की संख्या असामान्य रूप से ज्यादा है. उन्होंने मामले पर फिर से सुनवाई और नया फाइनल ड्राफ्ट लाने की मांग की थी. दिग्विजय सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि वह व्यस्त थे, उनकी आपत्ति जायज है. उन्होंने दावा किया किया 2028 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनेगी.
बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जिनके अपने घर शीशे के हों, वो पत्थर न मारें. उन्होंने कहा कि बीजेपी में आपसी लठबाज़ी चल रही है. कांग्रेस से बीजेपी में गए नेताओं में खींचतान जैसे हालात हैं.
Supreme Court on UGC Rules: कोर्ट की तीखी टिप्पणी
सुनवाई के दौरान जहां चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी देश जातियों के जंजाल से नहीं निकल पाया है तो वहीं, जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने अमेरिका वाली स्थिति का जिक्र कर दिया. बागची ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम उस स्थिति तक नहीं पहुंचेंगे जहां अमेरिका की तरह अलग-अलग स्कूल हों जहां कभी अश्वेत और श्वेत बच्चों को अलग-अलग स्कूलों में पढ़ना पड़ता था.
Supreme Court Stay UGC new Rules: यूजीसी के नए नियमों पर रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (UGC) के नए नियमों पर रोक लगा दी है. नए नियमों को कोर्ट ने अस्पष्ट बताया है और दुरुपयोग का खतरे का खतरा है. इसके बाद चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस ज्योमाल्या बागची की बेंच ने यूजीसी के नए नियमों पर स्टे लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 19 मार्च को करेगा. चीफ जस्टिस ने आदेश देते हुए कहा कि 2012 के नियम फिर से लागू होंगे. यहां जानें पूरा मामला
Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिल रही है, जिसमें 3-4 नक्सलियों (Naxalites Dead in CG) की मारे जाने की खबर है. हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
Ajit Pawar Funeral: दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar) का पुणे में बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो गया. अजित पवार के बेटे पार्थ और जय ने रस्में निभाते हुए चिता को मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्रदांजलि दी थी.
#WATCH | Baramati | Parth and Jay, sons of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, light the funeral pyre as they perform the last rites of their father pic.twitter.com/RJpiVGtCu7
— ANI (@ANI) January 29, 2026
Ajit Pawar Funeral: अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, शिंदे ने दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का पुणे जिले के बारामती में विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अंतिम संस्कार किया जा रहा है. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra CM Devendra Fadnavis), डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Deputy CM Eknath Shinde) ने अंतिम श्रद्धांजलि दी. इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (BJP President Nitin Nabin) ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की.
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah pays last respects to Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, in Baramati pic.twitter.com/d5sKGuIUbt
— ANI (@ANI) January 29, 2026
Bemetara BJP Leader Nephew Murder Case: बेमेतरा में दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता के भतीजे की हत्या करने के दो आरोपियों को बेमेतरा जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 27 जनवरी को प्रवीण द्विवेदी का शव खरगा तालाब से बरामद किया गया था. पुलिस ने बताया कि गालियां देने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने तालाब में डुबा कर हत्या कर दी. मामला बेरला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेरला का है.
Ajit Pawar Funeral: पुणे के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में किया जा रहा अंतिम संस्कार
Maharashtra Deputy CM: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (66) का अंतिम संस्कार पुणे जिले के बारामती में विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है. इस दौरान अजित पवार का पूरा परिवार मौजूद है. उनके चाचा शरद पवार (Sharad Pawar) भी आए हुए हैं. अजित दादा के अंतिम दर्शन के लिए बुधवार देर रात विद्या प्रतिष्ठान मैदान (Vidya Pratishthan Ground) में ही उनका पार्थिव शरीर रखा गया था. बता दें कि अजित पवार का निधन विमान क्रैश (Dhamtari Airport Plane Crash) में हो गया था, जब उनका चार्टर प्लेन धमतरी एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश हो गया. इसमें सवार सभी 5 लोगों की जान चली गई थी.
#WATCH | Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar's sons, Parth and Jay, perform the last rites rituals of their father, in Baramati pic.twitter.com/ahESsl7i8a
— ANI (@ANI) January 29, 2026
Chhatarpur Farmers Found Golden Coin: खुदाई में मिले 500 साल पुराने सोने के सिक्के
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले में एक गांव में किसानों को 500 साल पुराना खजाना मिला है. यह तब हुआ जब किसान खुदाई कर रहे थे. खजाने में सोने के सिक्के हैं, जिसकी खबर आग की तरह गांव में हर तरफ फैल गई. यहां पढ़ें खबर
Balrampur Republic Day Students Dance: गणतंत्र दिवस पर भोजपुरी गाने में डांस कराना शिक्षकों को पड़ा भारी
छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर पीएम श्री सेजस विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर्व के दिन अश्लील गाने पर डांस मामले में अब जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के प्राचार्य को शॉ कॉस (कारण बताओ) नोटिस जारी किया है और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है. वहीं, मामले को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है.
CM मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे भावांतर राशि की चौथी किस्त
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में आयोजित सोयाबीन भावांतर राशि भुगतान कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वह 1.17 लाख किसानों के खातों में 200 करोड़ रुपये की भावांतर राशि ट्रांसफर करेंगे.
Gwalior Girl Rape Case: ग्वालियर में युवती से रेप, सेना में तैनात युवक पर केस
ग्वालियर में 21 वर्षीय युवती के साथ उसके ही दूर के रिश्तेदार ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोप है कि बाद में उससे शादी करने का वादा कर कई बार रेप किया. आरोपी सेना में तैनात बताया गया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Bemetara Policemen Transers: बेमेतरा में पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर
बेमेतरा जिले के थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी का तबादला हो गया है. तबादले में 21 निरीक्षक उप निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षक भी शामिल हैं. इनमें सात निरीक्षक, छह उपनिरीक्षक और आठ सहायक उपनिरीक्षक हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने तबादला आदेश जारी किया है. बेमेतरा सिटी कोतवाली के प्रभारी सोनल ग्वाल व मयंक मिश्रा को साइबर सेल की जिम्मेदारी सौंप गई है.
Chhattisgarh First Six Lane Highway: छत्तीसगढ़ को मिलेगा पहला छह लेन कॉरिडोर
छत्तीसगढ़ को पहली 6-लेन की सौगात मिलने वाली है. एनएचएआई (NHAI) रायपुर-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (Raipur-Visakhapatnam Economic Corridor) बना रहा है, जिसकी लंबाई 464 किमी का होगा. यह कॉरिडोर इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा. यह छत्तीसगढ़ का पहला 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर (Access-Controlled Economic Corridor) होगा, जो रायपुर को सीधे विशाखापत्तनम पोर्ट से जोड़ेगा. यह राज्य की किस्मत बदल देगा. यहां जंगल के ऊपर से गाड़ियां गुजरेंगी. इसके बनाते समय जंगलों और वन्यजीवों का ध्यान रखा जाएगा.
Gwalior Groom Mother Bag Stolen: ग्वालियर में दूल्हे की मां बैग गायब
ग्वालियर में मैरिज गार्डन में बहू-बेटा के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बैग कुर्सी पर रखकर गई दूल्हे की मां का बैग चोरी हो गया. चोरी की घटना के बाद शादी में हड़कंप मंच गया. बैग में 20 हजार रुपये नकद, 12 से 15 लिफाफे, गहने, डायमंड के टॉप्स रखे हुए थे. सूचना तत्काल सिरोल थाना पुलिस को दी गई. पढ़ें पूरी खबर
Danteshwari Temple Donation Box Open: छत्तीसगढ़ के दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटी खुली
दंतेवाड़ा जिले में दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटी को टेंपल कमेटी ने खोल दिया है. मंदिर को दानदाताओं ने खूब दान दिया है. मंदिर को 19 लाख 44 हजार 432 रुपये का दान मला है. किसी ने शादी की अर्जी तो किसी ने नौकरी की समस्या तो कोई अच्छे नंबर पाने की अर्जी का पत्र दानपेटी डाला है. ऐसे में दर्जनों खत दानपेटी से मिले. वर्ष में 3 से 4 बार प्रशासन और टेंपल कमेटी के सदस्य दानपेटी खोलते हैं.

Dewas Dargah Issue: देवास में दरगाह निर्माण को लेकर हंगामा
मध्य प्रदेश के देवास जिले में एबी रोड पर बनी एक दरगाह पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर विवाद हो गया. हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों का आरोप है कि दरगाह के आसपास लगातार अतिक्रमण बढ़ाया जा रहा है. दरगाह पहले काफी छोटी थी, लेकिन अब धीरे-धीरे अतिक्रमण करते हुए लगभग 10 बाय 10 क्षेत्र में कब्जा कर लिया गया है. दरगाह के चारों ओर बाउंड्री, जाली और अन्य निर्माण कार्य किया जा रहा था.
Crops Destroyed by Hailstorm in Burhanpur: बुरहानपुर में ओले से फसलें बर्बाद
बुरहानपुर जिले में बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है. अचानक बदले मौसम ने जहां जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया. वहीं, खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. तेज आंधी के साथ करीब दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से जिले के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई. सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. शाहपुर लोनी, बिरोदा, बहादरपुर सहित कई गांवों में नुकसान की खबरें सामने आई हैं. तेज हवाओं के कारण कई मकानों की टिन शेड उड़ गईं, इस प्राकृतिक आपदा का सबसे मक्का, चना और गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है.
Barwani Winter Weather: बड़वानी में फिर से बढ़ रही है ठंड
एमपी के कई जिलों में हो रही बारिश का असर बड़वानी में भी देखने को मिला है, जहां जिले में ठंड का कहर पढ़ने लगा है. यहां लोग ठंड से बचने के लिए सुबह-सुबह अलाव का सहारा ले रहे हैं. वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए बुजुर्ग और बच्चों पर ध्यान रखना चाहिए. गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें और स्वास्थ्य खराब होने पर डॉक्टर के सलाह पर दवाइयां लें.
T-72 Tank Overhauling in Jabalpur: एमपी के जबलपुर में दो टी-72 टैंकों की हुई मरम्मत
आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (एवीएनएल) की जबलपुर वाहन निर्माणी (वीएफजे) द्वारा एक प्रायोगिक परियोजना के तहत मरम्मत (ओवरहॉलिंग) किए गए पहले दो टी-72 टैंक को बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. मास्टर जनरल सस्टेनमेंट (एमजीएस) लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला ने दोनों टैंक को हरी झंडी दिखाई.

MP Police Seized Mephedrone Factory: राजस्थान में मेफेड्रोन कारखाने का भंडाफोड़
मध्यप्रदेश की आगर-मालवा पुलिस ने पड़ोसी राज्य राजस्थान के झालावाड़ जिले (Rajasthan Jhalawar) में एक घर में छापा मारकर मेफेड्रोन के कारखाने का भंडाफोड़ किया. मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थों समेत करीब पांच करोड़ रुपये का माल जब्त किया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मेफेड्रोन को 'एमडी' और 'म्याऊं-म्याऊं' के नाम से भी जाना जाता है. यह मानव निर्मित रसायनों से बना नशीला पदार्थ है. इसके नशे की लत का बड़ी तादाद में युवा शिकार हैं.
Baby Elephant Death in Raigarh Forest: रायगढ़ के जंगल में हाथी के बच्चे की मौत
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक हाथी के बच्चे का शव मिला है. घरघोड़ा क्षेत्र के कया गांव के जंगल वन विभाग (Forest Department) ने शव बरामद किया है, 27 जनवरी की शाम स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी कि वन क्षेत्र में हाथी का बच्चा मृत पड़ा है. अधिकारियों ने बताया कि मृत हाथी नर है, जिसकी आयु एक वर्ष से कम है. प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि अत्यधिक ढलान वाले क्षेत्र में गिरने के दौरान वह दो बड़ी चट्टानों के बीच की दरार में फंस गया, जिससे उसे गंभीर आंतरिक चोटें आई और संभवतः इसी कारण उसकी मौत हुई.
Chhattisgarh IPS: छत्तीसगढ़ में आईपीएस अफसर का गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ में कबीरधाम जिले में पुलिस अधीक्षक (Kabirdham SP) ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) को पत्र लिखा है. आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर और भेदभावपूर्ण तरीके से पदोन्नति और प्रवर श्रेणी वेतनमान से वंचित किया जा रहा है. उनका दावा है कि यह उनके मौलिक अधिकारों का हनन है. सीएम साय को लिखे एक पत्र में राज्य के कबीरधाम जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त धर्मेंद्र सिंह छवई ने कहा कि राज्य में कुछ आईपीएस अधिकारियों, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले जांच के अधीन हैं, उन्हें पदोन्नति और उसके बाद के लाभ दिए गए हैं.