विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2024

कैब ड्राइवर ने नहीं दी साइड, तो दबंगों ने बीच सड़क पर बुरी तरह पीटा, तमाशा देखती रही भीड़

Cab driver beaten in Bhopal : कैब ड्राइवर ने दबंगों को साइड नहीं दी. ये बात आरोपियों का रास नहीं आई. आरोपियों ने इस बात से नाराज होकर कैब ड्राइवर की बीच सड़क पर ही पिटाई कर दी. गाड़ी में भी तोड़फोड़ की. मामला भोपाल जिले का है.

कैब ड्राइवर ने नहीं दी साइड, तो दबंगों ने बीच सड़क पर बुरी तरह पीटा, तमाशा देखती रह गई भीड़.

Bhopal News : कैब ड्राइवर ने दबंगों को साइड नहीं दी. ये बात आरोपियों का रास नहीं आई. आरोपियों ने इस बात से नाराज होकर कैब ड्राइवर की बीच सड़क पर ही पिटाई कर दी. गाड़ी में भी तोड़फोड़ की. मामला भोपाल जिले का है. वीडियो में कार में तोड़फोड़ करते हुए चार आरोपी देखे जा सकते हैं.  सूत्रों की मानें तो ये आरोपी किसी नेता के बेटे बताए जा रहे हैं. मामला राजधानी के खजूरी क्षेत्र का है. खास बात ये है कि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है.

स्कॉर्पियो गाड़ी से कैब ड्राइवर का पीछा किया

मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो दबंगों और कैब ड्राइवर की गाड़ी के बीच हल्की टक्कर हुई थी. इस टक्कर के बाद बदमाशों ने स्कॉर्पियो गाड़ी से कैब ड्राइवर का पीछा किया.  कुछ दूर जाने के बाद हलालपुर बस स्टैंड के पास बदमाशों ने कैब ड्राइवर को रोक लिया. पहले कार में तोड़फोड़ की. फिर कैब ड्राइवर को बीच सड़क पर खूब पिटाई की. 

ड्राइवर की तलाश शुरू

इस दौरान बदमाशों की गाड़ी में बीजेपी के झंडा और हूटर लगा मिला था. हद तो तब हो गई जब बदमाश कैब ड्राइवर को पीटने के बाद पहले थाने पहुंचकर कैब ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. जबकि पीड़ित की ओर से खबर लिखे जाने तक इस मामले पर कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई. हालांकि,पुलिस कैब ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें- सीमेंट प्लांट के डीजल टैंकर में जोरदार ब्लास्ट, तीन मजदूर घायल, गुस्साए श्रमिकों ने प्रबंधक को पीटा

किसी ने पीड़ित को बचाने की कोशिश नहीं की

 20-25 सेकंड लंबे इस वीडियो में लालघाटी के हलालपुर बस स्टैंड के पास चार बदमाशों को एक टैक्सी ड्राइवर पर हमला करते हुए देखा जा सकता है. इस ग्रुप ने ड्राइवर को बेरहमी से पीटा और उसकी गाड़ी को तोड़ दिया. हैरान करने वाली बात ये है कि इस दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशा देखते रहे. किसी ने पीड़ित को बचाने की कोशिश नहीं की.

ये भी पढ़ें- यहां जानें-फुल फॉर्म, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, लाभ और डाउनलोड करने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com