विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2023

देवास : उद्घाटन का इंतजार कर रहा था पुल, कांग्रेस नेताओं ने पहले ही कर दिया लोकार्पण

कांग्रेस नेताओं के आने की खबर को लेकर पुलिस ने पहले ही बैरिकेट्स लगाकर ब्रिज पर आने-जाने से रोक लगा दी थी. इसके बाद भी कांग्रेसी धक्का-मुक्की कर बेरिकेड्स हटाकर ब्रिज पर चढ़ गए. कांग्रेस नेताओं और पुलिस की जमकर धक्का-मुक्की हुई. लेकिन कांग्रेस के नेता ब्रिज का लोकार्पण करने में सफल रहे.

देवास : उद्घाटन का इंतजार कर रहा था पुल, कांग्रेस नेताओं ने पहले ही कर दिया लोकार्पण

देवास: कृषि उपज मंड के समीप एक नवनिर्मित फ्लाईओवर ब्रिज बनकर तैयार हो गया था. लेकिन शुभारंभ के इंतजार में ब्रिज पर आवागमन शुरू नहीं किया जा रहा था. अब कांग्रेस के नेताओं ने पूजा अर्चना कर ब्रिज का लोकार्पण कर दिया. पुलिस कांग्रेस के नेताओं को ब्रिज पर जाने से रोकने में असफल रही.

बता दें कि कृषि उपज मंडी के पास फ्लाईओवर ब्रिज का काम कई महीनों पहले हो चुका है. कांग्रेस के नेताओं ने इसका शुभारंभ कर ब्रिज का नाम बदलकर फिसल पट्टी ब्रिज कर दिया है. इससे पहले कांग्रेसियों ने इंदौर रोड ब्रिज को जबरन ब्रिज का नाम दिया था. अब मक्सी रोड पर बने नव निर्मित फ्लाई ओवर को फिसल पट्टी ब्रिज का नाम दिया है.

कांग्रेस नेताओं के आने की खबर को लेकर पुलिस ने पहले ही बैरिकेट्स लगाकर ब्रिज पर आने-जाने से रोक लगा दी थी. इसके बाद भी कांग्रेसी धक्का-मुक्की कर बेरिकेड्स हटाकर ब्रिज पर चढ़ गए. कांग्रेस नेताओं और पुलिस की जमकर धक्का-मुक्की हुई. लेकिन कांग्रेस के नेता ब्रिज का लोकार्पण करने में सफल रहे.

ये भी पढ़ें:-

शाजापुर: जिला अस्पताल में कागज पर हो रहे हैं एक्स-रे ! सबूत देखकर भी CMO का इनकार

जांजगीर चांपा:: 3 बेटियों और पत्नी की रापा मारकर निर्मम हत्या, पति गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com