विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2024

Gwalior: पिज्जा पार्टी के बहाने पहले ले गया होटल, फिर किशोरी गर्लफ्रेंड से किया रेप... पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Crime News: एमपी के ग्वालियर से रेप का एक नया मामला सामने आया है. यहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर होटल में गया, ये बोलकर की वह उसे पिज्जा खिलाएगा. लेकिन, वहां जाकर उसने युवती के साथ रेप किया. मामला सामने आने के बाद केस दर्ज किया गया है. 

Gwalior: पिज्जा पार्टी के बहाने पहले ले गया होटल, फिर किशोरी गर्लफ्रेंड से किया रेप... पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस कर रही रेप के आरोपी की तलाश

Gwalior Rape Case: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर में बहोड़ापुर से अपनी कम उम्र की गर्लफ्रेंड को लेकर उसका दोस्त पिज्जा खिलाने के बहाने उरबाई गेट स्थित एक होटल पर ले गया. वहां जाते ही युवक उसे एक कमरे में ले गया और उसे कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. थोड़ी देर में जब किशोरी को होश आया, तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह बंद करने को कहा और वहां से भाग गया. बाद में किशोरी ने रोते हुए घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई, तो वे उसे लेकर थाने गए और शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

पड़ोस में ही रहता था आरोपी

मामला ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली एक किशोरी को उसके पड़ोस में ही रहने वाले आसिफ खान बाजार घूमने और पिज्जा खिलाने के बहाने उरवाई गेट स्थित एक होटल लेकर गया. वहां बातचीत के बहाने आसिफ उसे रूम में ले गया और वहां होटल में उसने कोल्ड ड्रिंक में किशोरी को नशीला पदार्थ दे दिया. किशोरी के बेसुध होते ही आरोपी ने उसका रेप कर दिया. जब किशोरी को होश आया, तो वह रोने लगी और दोस्त के खिलाफ पुलिस में जाने की बात करने लगी. इसपर युवक ने उसे मामले की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दी.

ये भी पढ़ें :- Chhattisgarh: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट के CJI से लगाई न्याय की गुहार! लिखा 7 पेज का पत्र

फरार है आरोपी

जैसे-तैसे करके किशोरी अपने घर पहुंची और उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई. किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आसिफ खान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल आरोपी फरार है. 

ये भी पढ़ें :- करमा नाचने ससुराल आया जीजा, लात-घूसों से पीट-पीटकर दामाद की ले ली जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com