विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2025

BMO ने विभाग को दिया अल्टीमेटम, कहा- 48 घंटे में नियुक्ति नहीं हुई तो इस्तीफा दे दूंगा 

MP Health Department : डॉक्टरों की कमी से परेशान ब्लॉक मेडिकल आफिसर ने इस्तीफा देने की धमकी दे डाली है. मामला बैतूल जिले से आया है.यहां  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होने से इलाज की व्यवस्थाएं प्रभावित हैं. 

BMO ने विभाग को दिया अल्टीमेटम, कहा- 48 घंटे में नियुक्ति नहीं हुई तो इस्तीफा दे दूंगा 

Betul :  मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के स्वास्थ्य विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विभाग के एक ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होने से परेशान होकर अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी. बीएमओ ने विभाग को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 48 घंटे में मुलताई अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हुई तो वे पद से इस्तीफा दे कर अपने मूल पदस्थली पर चले जाएंगे.

अस्पताल में केवल दो डॉक्टर ही मौजूद हैं

दरअसल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में बीएमओ के पद पर पदस्थ डॉ. अपने इस्तीफा देने के पीछे डॉक्टर पंचम सिंह ने बताया कि पिछले लंबे समय से वे सीएमएचओ से मुलताई अस्पताल में डॉक्टरों की कमी होने की शिकायत कर रहे हैं. मुलताई अस्पताल में तीन थानों से एमएलसी,पीएम और रोजाना सैकड़ो मरीज़ ओपीडी एवं इमरजेंसी में आ रहे हैं और मुलताई अस्पताल में केवल दो डॉक्टर ही मौजूद हैं.

कई बार की गई मांग 

मांग करने पर भी अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हो रही है,जिससे उन्होंने सीएमएचओ को 27 मार्च तक डॉक्टरों की नियुक्ति करने का निवेदन किया है और डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होने पर वे पद से इस्तीफ़ा देकर अपनी मूल पदस्थली पर चले जाएंगे.

सीएमएचओ ने जानें क्या बोला..

इस मामले में सीएमएचओ का कहना है कि मुलताई से तीन चार डॉक्टरों का पोस्ट ग्रेजुएशन में सलेक्शन हो गया था, जिससे वे छोड़ कर चले गए हैं. हमने केवल अभी सुना ही है कि वे इस्तीफा देंगे. जब वे इस्तीफा देंगे तब कलेक्टर साहब से बात करके व्यवस्था बनाएंगे.

ये भी पढ़ें- अचानक सरकारी शराब की दुकान के सामने आ धमकी सैकड़ों महिलाएं, हक्का-बक्का रह गया दुकानदार, जानें पूरा मामला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com