विज्ञापन
This Article is From May 01, 2025

फर्जी सर्जन मामला: बिलासपुर पुलिस ने मांगी नरेंद्र विक्रमादित्य यादव की रिमांड, जानें आगे क्या होगा?

Fake Doctor News: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने फर्जी सर्जन नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ एन जॉन कैम की रिमांड मांगी है. यादव पर आरोप है कि उसने फर्जी डिग्री के आधार पर सर्जरी की और इस दौरान सात मरीजों की मौत हो गई. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की मौत के मामले में भी यादव की भूमिका की जांच की जा रही है.

फर्जी सर्जन मामला: बिलासपुर पुलिस ने मांगी नरेंद्र विक्रमादित्य यादव की रिमांड, जानें आगे क्या होगा?

Fake Doctor of Damoh: मध्य प्रदेश के दमोह के मिशन अस्पताल में पदस्थ रहे कथित लंदन रिटर्न डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ एन जॉन कैम की आज न्यायिक रिमांड खत्म हुई. इस बीच छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस दमोह पहुंची. बिलासपुर पुलिस यादव को रिमांड पर लेना चाह रही है. 

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर पुलिस दमोह पहुंची और अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में हुई पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में फर्जी सर्जन की दमोह न्यायालय से पुलिस रिमांड मांगी है. 
आरोप है कि फर्जी डिग्री के आधार पर इस कथित डॉक्टर पर सर्जरी के दौरान सात मरीजों की जान लेने का आरोप है. 

क्या है मामला? 

इसी डॉक्टर ने साल 2006 में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की सर्जरी भी की थी. इस दौरान उनकी मौत हो गई. अब उनके बेटे हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस अनिल शुक्ला ने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है. दूसरी तरफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले पर रिपोर्ट की मांग की है.
 

ये भी पढ़ें-Bhopal College Rape & Blackmailing Case: बड़ा खुलासा! छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियोज पोर्न साइट्स पर बेचने वाला था गैंग सरगना फरहान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com