विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2024

पैसा दुगना करने का दिखाया सपना, और फिर ठगों ने लगा दी करोड़ों की चपत,जानें मामला

Double Money Scam: सीधी के चुरहट से डबल मनी स्कैम का मामला सामने आया है, इसके जरिए ठगों ने 21 से अधिक लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है. इस मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया है. वहीं, 15 आरोपी अभी फरार हैं.

पैसा दुगना करने का दिखाया सपना, और फिर ठगों ने लगा दी करोड़ों की चपत,जानें मामला
डबल मनी स्कैम के जरिए 21 से अधिक लोगों को लगा करोड़ों का चूना, दो गिरफ्तार और 15 आरोपी फरार.

Double Money Scam Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट क्षेत्र में डबल मनी स्कैम और ब्याज  के नाम से चर्चित मामले में मुख्य आरोपी को पकड़ लिया. एक सह आरोपी को भी घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अभी इस मामले में 15 आरोपी फरार बताएं गए हैं, जिनकी तलाश चुरहट पुलिस द्वारा की जा रही है.

युवाओं की टीम ने कर दिया बड़ा कारनामा

चुरहट और आसपास के युवाओं की टोली ने स्थानीय लोगों को रातों रात करोड़ पति बनाने का सपना दिखाकर लोगों से पहले पैसे लिए. बताया गया कि यह कुछ ही महीने में डबल राशि हो जाएगी. इस बात पर आकर चुरहट क्षेत्र के कई व्यापारियों के द्वारा इस डबल मनी स्कैन में अपनी राशि लगाई गई.

 एक करोड़ से अधिक रुपए की हुई वसूली

बताया गया कि आरोपी युवाओं के द्वारा डबल मनी और 50 दिन में 25 से 30 प्रतिशत ब्याज दर के साथ राशि वापसी के नाम पर करीब एक करोड रुपए वसूला गया. वहीं, निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद जब व्यापारियों द्वारा अपने राशि की मांग की गई. राशि देने में आनाकानी की जा जाने लगी.

ग्रामीणों ने आरोपी को घेराबंदी करके पकड़ा

इस मामले के सह आरोपी आयुष पयासी को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा था. वहीं, मुख्य आरोपी विवेक सिंह पिता कुंवर जहान सिंह को मुखबिर की सूचना पर रविवार को बहन के घर सीधी से गिरफ्तार किया गया. बताया गया है कि विवेक सिंह की बहन प्रतीक्षा सिंह भी इस मामले में सह आरोपी हैं.

21 लोगों ने दर्ज कराई थी शिकायत 

डबल मनी स्कैम के आरोपियों के झांसे में आकर चुरहट के 21 व्यापारी अब अपनी गाढ़ी कमाई को वापस पाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं. इस मामले को लेकर चुरहट थाने में अनूप कुमार पाण्डेय, शिवम साहू, शैलेश पाण्डेय समेत कुल 21 लोगों ने शिकायत दर्ज करा कर अपना पैसा वापस कराने की गुहार लगाई थी.

17 आरोपी हैं, डबल मनी स्कैन में शामिल

डवल मनी स्कैम कांड में 17 लोगों का नाम सामने आया था, जिनमें कुंवर जहान सिंह पिता सूर्यभान सिंह निवासी ग्राम कोष्टा थाना घुरहट जिला सीधी,विवेक सिंह पिता कुंवर जहान सिंह निवासी ग्राम कोष्टा थाना चुरहट समेत अन्य नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- इस दिन मनाई जाएगी दिवाली, धर्माचार्यों में बनी सहमति के बाद 31 अक्टूबर और 1 नवंबर का भ्रम हुआ दूर

पड़ताल जारी

चुरहट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि 25 से 30 प्रतिशत ब्याज देने की लालच में आरोपियों के द्वारा व्यापारियों से एक करोड रुपए वसूले गए थे, शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया. मामले में मुख्य आरोपी विकास सिंह एवं सह आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही.

ये भी पढ़ें- टैंक साफ करते वक्त दो छात्रों की मौत पर घिरी एमपी सरकार, NHRC ने सरकार और DGP को जारी किया नोटिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com