विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2026

मां ने रची 4 महीने के मासूम के अपहरण की साजिश, पति को बुलाने के लिए बनाया पूरा प्लान

सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र में 4 महीने के मासूम के अपहरण की चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां बच्चे की मां ने ही पति को घर बुलाने के लिए नकली अपहरण की साजिश रची. मां ने शोर मचाकर ग्रामीणों को जुटाया और आरोप लगाया कि बदमाश बच्चे को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया.

मां ने रची 4 महीने के मासूम के अपहरण की साजिश, पति को बुलाने के लिए बनाया पूरा प्लान

Fake Kidnapping Case: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र के ग्राम कतरवार दाड़ीटोला में 4 महीने के मासूम के अपहरण का नाटकीय मामला सामने आया. चौंकाने वाली बात यह है कि पूरे अपहरण की कहानी बच्चे की मां ने ही रची, ताकि बाहर रह रहे पति को बुलाया जा सके. मां ने बताया कि शोर-शराबे के बीच भाग रहे बदमाशों ने मेरे बच्चे को झाड़ियों में फेंक दिया, जिसे ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया. 

मां ने रचा अपहरण का पूरा प्लान

मामले का सबसे रोचक और हैरान करने वाला पहलू यह है कि मासूम की मां ने ही साजिश रची. उसने बच्चे को बाहर फेंककर हल्ला मचाया, ग्रामीणों को इकट्ठा किया और पुलिस को सूचना दिलवाई. वजह बताई जा रही है कि उसका पति बाहर रहता है और नहीं आ रहा था, इसलिए उसे बुलाने के लिए यह पूरी कहानी गढ़ी गई. जानकारी यह भी है कि वह दूसरी पत्नी है.

मां ने क्या-क्या बताया?

बच्चे की मां ने बताया कि पहाड़ किनारे बने घर में मेरा चार माह का बच्चा सो रहा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उसे उठाकर ले जाने लगा. इसी दौरान मेरी नजर पड़ गई और मैंने जोर से शोर मचा दिया. मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. दबाव बढ़ता देखकर बदमाश मासूम को झाड़ियों में फेंककर जंगल की ओर भाग गया.

बेहोश बच्चा का अस्पताल में इलाज जारी

ग्रामीण जब दौड़कर पहुंचे तो बच्चा झाड़ियों के बीच पत्तों में दबा हुआ मिला. वह बेहोश था. उसे तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों की टीम बच्चे की हालत पर निगरानी बनाए हुए है. कहा जा रहा है कि तलाश में समय लगने के कारण स्थिति चिंताजनक हुई, लेकिन समय पर मदद मिलने से जान बच गई.

पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की  

मड़वास थाना पुलिस ने मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश तेज कर दी थी. पुलिस ने आसपास के जंगल और रास्तों में सर्चिंग भी शुरू कर दी थी. जब मामला खुला तो पुलिस ने मां से पूछताछ शुरू कर दी.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com