विज्ञापन

विजय मेवाड़ा हत्याकांड: भोपाल में आरोपी के अवैध ढांचे तोड़ने का आदेश, मंत्री की पुलिस को सख्त चेतावनी

Bhopal Murder Case: भोपाल के अशोक गार्डन में व्यापारी विजय मेवाड़ा की हत्या के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने आरोपियों के अवैध ढांचे ध्वस्त करने के निर्देश दिए.

विजय मेवाड़ा हत्याकांड: भोपाल में आरोपी के अवैध ढांचे तोड़ने का आदेश, मंत्री की पुलिस को सख्त चेतावनी
विजय मेवाड़ा हत्याकांड: आरोपी के अवैध ढांचे तोड़ने का आदेश, मंत्री की पुलिस को सख्त चेतावनी

Bhopal Murder Case: भोपाल के अशोक गार्डन इलाके में 35 वर्षीय व्यापारी विजय मेवाड़ा की निर्मम हत्या के मामले में अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. घटना के तीन दिन बाद भी मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बॉम की गिरफ्तारी नहीं होने पर राज्य सरकार ने नाराजगी जताई है. मंत्री विश्वास सारंग ने साफ कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी. उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को न सिर्फ आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, बल्कि उनसे जुड़े अवैध ढांचों को बुलडोजर से ध्वस्त करने तक के निर्देश दिए हैं. इस मामले में पीड़ित परिवार को आर्थिक और सामाजिक सहयोग देने की भी घोषणा की गई है.

गिरफ्तारी में देरी पर मंत्री की नाराजगी

मंत्री विश्वास सारंग ने गिरफ्तारी में हो रही देरी को गंभीर लापरवाही बताया. उन्होंने भोपाल पुलिस और जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं और इन्हें रोकने के लिए कठोर कदम उठाना जरूरी है.

बुलडोजर कार्रवाई के निर्देश

मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया कि आरोपियों के स्वामित्व वाले अवैध ढांचों की पहचान कर उन्हें तत्काल ध्वस्त किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध से अर्जित किसी भी प्रकार की संपत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन को यह भी कहा गया है कि अभियान पूरी तरह कानून के दायरे में रहकर चलाया जाए.

पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन

मंगलवार देर रात मंत्री विश्वास सारंग ने विजय मेवाड़ा के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. मंत्री ने घोषणा की कि मृतक की दोनों बेटियों की शिक्षा का पूरा खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाएगा. इसके अलावा दोनों नाबालिग बेटियों के नाम पर 50-50 हजार रुपये की सावधि जमा (एफडी) खोलने और मृतक की पत्नी को रोजगार उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया.

कैसे हुई वारदात?

यह घटना सोमवार रात की है, जब विजय मेवाड़ा कोलार क्षेत्र में अपनी चाय की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. प्रगति नगर में कर्मचारियों को छोड़ने के बाद उनका सामना स्थानीय अपराधी आसिफ उर्फ बॉम और उसके साथियों इमरान, फरमान और कालू से हुआ. आरोप है कि आरोपियों ने मजदूरों को शराब पार्टी के लिए बुलाया, इनकार करने पर कहासुनी हुई और हस्तक्षेप करने पर विजय पर हमला कर दिया गया. आसिफ ने विजय के सीने और पेट पर आठ बार चाकू से वार किए.

विरोध प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई

हत्या के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. परिजनों और स्थानीय लोगों ने सुभाष नगर में प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की. कई हिंदू संगठनों ने भी अशोक गार्डन थाने के बाहर प्रदर्शन किया. एसीपी उमेश तिवारी के अनुसार, घटना के कुछ घंटों के भीतर दो आरोपी इमरान और फरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बॉम अभी फरार है, जिस पर पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. बताया गया है कि आसिफ के खिलाफ मारपीट, लूट, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली समेत करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें : चार दशक का खौफ; उत्तर बस्तर में नक्सलवाद कैसे फैला और कैसे टूटा, जानिए पूरी कहानी

यह भी पढ़ें : PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग; महाराष्ट्र‑MP को पीछे छोड़ PMAYG में बनाया रिकॉर्ड, देश में अव्वल

यह भी पढ़ें : Hanuman Jayanti 2026: 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव; संकट कटेंगे, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व प्रसिद्ध मंदिर

यह भी पढ़ें : School Chale Hum Abhiyan: एमपी में 1 अप्रैल से नया शिक्षण सत्र; ‘स्कूल चलें हम' अभियान शुरू, इस बार ये है खास

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close