विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2025

जो महिलाएं लोगों को नशा से मुक्ति का दे रहीं थीं पैगाम, नशेड़ियों ने उन पर तोड़ा कहर, दो हुईं घायल

Balaghat News : नशा मुक्ति अभियान चलाकर नशेड़ियों को जागरूक करना महिलाओं को भारी पड़ गया. नशा कर रहे आरोपियों ने महिलाओं पर हमला बोल दिया. इस बीच दो महिलाएं घायल हो गई. 

जो महिलाएं लोगों को नशा से मुक्ति का दे रहीं थीं पैगाम, नशेड़ियों ने उन पर तोड़ा कहर, दो हुईं घायल

De Addiction campaign In Balaghat : नशे की गिरफ्त से नशेड़ियों को मुक्ति दिलाने का वीणा उठाने वाली महिलाओं की मुश्किलें उस वक्त बढ़ गई, जब उन पर नशेड़ियों ने हमला कर दिया. ये महिलाएं नशा मुक्ति अभियान चलाती हैं. ताकि लोग जागरूक हो सकें. लेकिन शराबियों के द्वारा इनका विरोध किया जा रहा है.उलटा उन पर हमले किए जा रहे हैं. आते-जाते रास्ते में अभद्रता की जा रही है. महिलाओं ने भी आरोप लगाया है. कार्रवाई और सुरक्षा की मांग कर रही हैं.

बालाघाट की वैनगंगा नदी किनारे पर अक्सर लोग शराब पीने आते हैं. ऐसे में वार्ड नंबर 33 की महिलाओं ने करीब छ: महीने पहले नशा मुक्ति अभियान चलाया. लेकिन अब ये उनके लिए चिंता का विषय बन गया. दरअसल, 12 अप्रैल की रात नशा कर रहे लोगों ने महिलाओं पर ही हमला कर दिया. इस दौरान दो महिलाओं को चोट आई है. इस मामले में आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

सबसे पहले जानिए क्या है पूरा मामला

नवजीवन नशा मुक्ति संगठन जो वैनगंगा नदी किनारे पर शराब पीने वालों को रोकने का काम करता है. वह रोज की तरह 12 अप्रैल की रात में गश्त कर रहा था. ऐसे में शराब पी रहे तीन लोगों को शराब पीने से रोका और शराब की बोतल खाली की. इसके बाद वो लोग भी वहाँ से लौट गए. लेकिन थोड़ी देर बाद वह तीनों युवक आए और महिलाओं पर लकड़ी से हमला कर दिया. इसमें दो महिलाओं को चोट आई है.

दो महिलाएं को चोट

संगठन की प्रमुख पूर्णिमा राउत ने बताया कि इस हमले में संगठन की दो महिलाओं को चोटें आई है. इसमें पूर्णिमा को हाथ पर लगा है और हाथ पर सूजन भी आई है. वहीं, संगठन की एक अन्य महिला को भी चोट आई है.

'आज डंडे से मारे, कल चाकू से भी मार सकते हैं'

नशा मुक्ति अभियान चला रही महिलाओं को लगता है कि उन्हें इस हमले में उन्हें सिर्फ डंडे से मारा गया है. हो सकता है कि अगला हमला चाकू से हो. ऐसे में संगठन की महिलाओं का मनोबल टूट रहा है. ऐसे में उनके घर के लोग उन्हें ये नशा मुक्ति का काम छोड़ने के लिए कह रहे है. रोज दर रोज महिलाएं कम भी हो रही है.लेकिन संगठन की प्रमुख पूर्णिमा राउत का कहना है कि अब कुछ भी हो जाए हम अपना काम जारी रखेगी.

जांच में जुटी पुलिस

बालाघाट कोतवाली के थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि रात में पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. ऐसे में अब मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तार किया जाएगा.

इससे पहले भी हो चुकी है घटना

इससे पहले दो मार्च की रात में भी इस तरह की वारदात सामने आई थी. इस दौरान महिलाओं  दो युवक नशे में धुत होकर महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहे हैं. वीडियो में लगातार गाली- गलौज हो रही है, जबकि महिलाएं उन्हें डांटती नजर आ रही हैं. करीब 20 मिनट तक विवाद चला, जिसके बाद शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया गया था.

ये भी पढ़ें- IAS Transfer : एमपी के इन जिलों में आईएएस अफसरों के तबादले, जानें किसको कहां की मिली कमान

ये भी पढ़ें- IPL Betting Case: नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह के चार आरोपियों से मिला एक करोड़ का हिसाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com