विज्ञापन

Girls Reformatory: मुरैना बालिका सुधार गृह से देर रात भागी तीन बालिकाएं, चौकीदार पर भारी पड़ी, चाबी छीनकर हुईं फरार

Girls Reform Home: मुरैना जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र बड़ोखर में संचालित बालिका सुधार गृह में हाल में स्थानांतरित की गई दो नाबालिग और एक बालिग लड़किया फरार हो गईं. बालिका सुधार गृह से बीती रात फरार हुईं निरुद्ध तीनों लड़कियां वन स्टांप सेंटर से थी, लेकिन ट्रांसफर होने के 24 घंटे ही बंदिश की दीवारें तोड़कर तीनों वहां से फरार हो गईं. 

Girls Reformatory: मुरैना बालिका सुधार गृह से देर रात भागी तीन बालिकाएं, चौकीदार पर भारी पड़ी, चाबी छीनकर हुईं फरार
GIRLS INCLUDING TWO MINOR GIRLS ESCAPED FROM REFORMATORY MORENA

Minor Girl Absconding: मुरैना जिले के बालिका सुधार गृह से मंगलवार की रात एक महिला समेत दो नाबालिग लड़कियांं फरार हो गई. सुधार गृह से फरार हुईं तीनों लड़कियां चौकीदार को चोटिल कर गेट का ताला खोलकर भागने में कामयाब रहीं. मौके पर पहुंची पुलिस ने फरार दो लड़कियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस सुधार गृह सहित अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाल रही है

मुरैना जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र बड़ोखर में संचालित बालिका सुधार गृह में हाल में स्थानांतरित की गई दो नाबालिग और एक बालिग लड़किया फरार हो गईं. बालिका सुधार गृह से बीती रात फरार हुईं निरुद्ध तीनों लड़कियां वन स्टांप सेंटर से थी, लेकिन ट्रांसफर होने के 24 घंटे ही बंदिश की दीवारें तोड़कर तीनों वहां से फरार हो गईं. 

ये भी पढ़ें-UPSC Exam Result 2025: दिन भर मना यशवर्धन सिंह के IAS बनने का जश्न, पर हमीरपुर UP का निकला 212वीं रैंक लाने वाला शख्स

मामला दर्ज कर पुलिस ने फरार लड़कियों की तलाश में शुरू कर दी है

बाल सुधार गृह की अधीक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर फरार लड़कियों की तलाश में शुरू कर दी है. बताया जाता है तीनों लड़कियां गत 15 दिन से नियम विरुद्ध वन स्टाप सेंटर में रह रही थी. वन स्टाप सेंटर में रह रही तीनों लड़कियां को प्रेम प्रसंग के चलते अपने घर नहीं जाना चाहती थी, जबकि फरार हुई तीसरी लड़की को उसका बाल विवाह रोककर लाया गया था.

संदेह के घेरे में रहा है जिला मुख्यालय पर संचालित बालिका सुधार गृह

गौरतलब है जिला मुख्यालय पर संचालित बालिका सुधार गृह लगातार संदेह के घेरे में रही है. पहले भी बालिका सुधार गृह से एक साथ तीन बालिकाएं फरार हो चुकी हैं, जिन्हें मुरैना पुलिस एक साल बाद भी तलाश नहीं कर पाईं. वहीं, इसी बालिका सुधार गृह में एक अन्य महिला की मौत होने के बाद भी गृह संचालक को इसकी भनक तक नहीं लगी थी., जबकि मृतका के शव में कीड़े पड़ गये थे और एक बार फिर तीन लड़कियां फरार हो गई हैं. 

ये भी पढ़ें-'छत्तीसगढ़ में LPG, पेट्रोल और डीजल के पर्याप्त स्टॉक', अफवाहों के बीच CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान

बालिका सुधार गृह से फरार हुई तीन अपचारियों में दो नाबालिग हैं और एक बालिग है, आरोप है कि उन्होंने गेट के सामने सो रहे चौकीदार की चाबी छीनकर फरार हो गईं. तीनों बालिकाओं में से एक ने चौकीदार का गला दबाया और दूसरी लड़कियों ने उसके हाथ को दांतों से काटकर चाबी छीन कर गेट का ताला खोलकर भागने में कामयाब हुईं.

सुधार गृह के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही पुलिस

स्टेशन रोड थाने की पुलिस बालिका सुधार गृह सहित अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि सुधार गृह के कुछ कैमरे खराब पाए गए हैं. पुलिस और सुधार गृह के अधिकारी इस बात की आशंका जता रहे हैं कि पिछले दिनों एक बालिग यहां आई थी और उसी ने ही दो नाबालिग बालिकाओं को अपने साथ में मिलाकर इस वारदात को अंजाम दिया है.

ये भी पढ़ें-Cabinet Decisions: साय कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक को दी मंजूरी, जानें, मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए 10 बड़े निर्णय

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close