विज्ञापन

विधानसभा में विपक्ष ने भाजपा विधायक रिकेश सेन की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, MLA बोले, धन्यवाद

CG Assembly Budget Session: मजेदार बात यह है कि सत्तासीन बीजेपी की टिकट पर जीत कर आए विधायक रिकेश सेन की सुरक्षा को लेकर विपक्ष द्वारा मुद्दा सदन में उठाया गया. विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर सदन में अनिभज्ञता दर्शायी, तो मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए संसदीय मंत्री केदार कश्यप ने सदन को आश्वस्त किया कि विधायक रिकेश सेन पूरी तरह सुरक्षित है.

विधानसभा में विपक्ष ने भाजपा विधायक रिकेश सेन की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, MLA बोले, धन्यवाद
opposition raises safety issue of BJP MLA Rikesh sen

BJP MLA Rikesh Sen: छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र के 8वें दिन बुधवार को शून्य काल में पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने बीजेपी विधायक रिकेश सेन (Rikesh Sen) की सुरक्षा का मुद्दा उठाया. विपक्ष ने सरकार को मामले पर स्पष्टीकरण के लिए सदन में नारेबाजी की और मुद्दे को संवेदनशील बताया और विधानसभा सदस्य की सुरक्षा की दुहाई देते हुए सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा.

मजेदार बात यह है कि सत्तासीन बीजेपी की टिकट पर जीत कर आए विधायक रिकेश सेन की सुरक्षा को लेकर विपक्ष द्वारा मुद्दा सदन में उठाया गया. विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर सदन में अनिभज्ञता दर्शायी, तो मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए संसदीय मंत्री केदार कश्यप ने सदन को आश्वस्त किया कि विधायक रिकेश सेन पूरी तरह सुरक्षित है.

ये भी पढ़ें-Cabinet Decisions: साय कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक को दी मंजूरी, जानें, मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए 10 बड़े निर्णय

विधायक बीजेपी रिकेश सेन ने अपनी सुरक्षा पर बताया था खतरा

गौरतलब है छत्तीसगढ़ में सत्तादारी दल भाजपा के विधायक बीजेपी रिकेश सेन ने अपनी सुरक्षा पर खतरा बताते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था. बीजेपी विधायक द्वारा अपनी सुरक्षा को लेकर किए पोस्ट के बाद विपक्षी दल कांग्रेस को सरकार पर सवाल उठाने का मौका मिल गया, सदन में मुद्दे को उठाते हुए पूर्व सीएम बघेल ने कहा, रिकेश सेन की पोस्ट का वीडियो प्ले कीजिए, जिसमें वो अपनी सुरक्षा को लेकर बात कह रहे हैं.

पूर्व सीएम ने मुद्दा उठाया और सरकार से वक्त्वय देने को कहा

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बुधवार को सदन की कार्रवाई शुरू होने के बाद बीजेपी रिकेश सेन की सुरक्षा का मुद्दा सदन में उठाते हुए कहा कि मैंने विधायक से बात की तो उन्होंने इस बात को माना. उम्मीद कर रहे थे कि विभागीय मंत्री सदन में इसका जवाब देंगे. बघेटल ने आगे कहा कि विधायक डर से सदन में नहीं है. जब तक मामले का निराकरण नहीं होगा तब तक वो कार्रवाई में भाग नहीं लेंगे.

ये भी पढ़ें-Girls Reformatory: मुरैना बालिका सुधार गृह से देर रात भागी तीन बालिकाएं, चौकीदार पर भारी पड़ी, चाबी छीनकर हुईं फरार

बकौल भूपेश बघेल, खुद की सुरक्षा को लेकर चिंतित शख्स छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल भाजपा के चर्चित विधायक रिकेश सेन हैं. विधायक को आशंका है कि उन्हें जान से मारने की साजिश रची गई है. निःसंदेह प्रदेश में सत्ताधारी दल के विधायक का यह वीडियो विपक्ष को सरकार पर सवाल खड़े करने का एक बड़ा मौका दे दिया है.

ये भी पढ़ें-'छत्तीसगढ़ में LPG, पेट्रोल और डीजल के पर्याप्त स्टॉक', अफवाहों के बीच CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान

पूर्व मंत्री ने रिकेश सेन की सुरक्षा को लेकर जाहिर की चिंता

मामले पर पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि विधायक रिकेश सेन ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है, जो बहुत ही गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विधायक को विशेष अधिकार रहता है कि वह सदन में शामिल हो सके. ऐसे में उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी तय होती है. अगर विधानसभा सत्र के दौरान ही विधायक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो इस पर सरकार का वक्तव्य आना चाहिए.

'सरकार के वक्तव्य आने तक चर्चा का हिस्सा नहींं बनेंगे'

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट सत्र के दौरान सदन में विधायक की सुरक्षा के मामले को उठाते हुए कहा कि जब तक विधायक की सुरक्षा के मामले में सरकार की ओर से कुछ स्पष्ट वक्तव्य न आ जाए तब तक वह चर्चा का हिस्सा नहींं बनेंगे. विपक्ष के अन्य सदस्यों ने भी इसको लेकर सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया. 

ये भी पढ़ें-UPSC Exam Result 2025: दिन भर मना यशवर्धन सिंह के IAS बनने का जश्न, पर हमीरपुर UP का निकला 212वीं रैंक लाने वाला शख्स

पूर्व मंत्री पटेल ने कहा कि पहले भी सदन में विधायक की सुरक्षा को लेकर मामला उठा है और गृह विभाग द्वारा वक्तव्य भी आया है. इस बार भी सरकार की ओर से वक्तव्य आ जाना चाहिए. यह स्पष्ट भी किया जाना चाहिए कि क्या विधायक रिकेश सेन झूठ बोल रहे हैं. अगर बोल रहे हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर सच बोल रहे हैं तो गंभीर मामला है.

'सीएम विष्णु देव साय की सरकार में सुरक्षा पर खतरा नहीं'

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ बीजेपी विधायक रिकेश सेन की सुरक्षा का मुद्दा विधानसभा के सदन तक पहुंचने और उसे पर हंगामा के आसार नजर आने के बाद विधायक रिकेश सेन बैकफुट पर आए गए हैं. जारी एक बयान में बीजेपी विधायक ने कहा कि विपक्ष ने उनकी सुरक्षा की चिंता की है, इसके लिए वो विपक्ष का धन्यवाद करते हैं, लेकिन सीएम विष्णु देव साय की सरकार में उनकी सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं है.

ये भी पढ़ें-National Highway: मध्य प्रदेश में आसान होगा हैदराबाद तक का सफर, पहाड़ों को चीरकर यहां बनाया जा रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close