विज्ञापन

VIDEO: घर के बाथरूम में घुसा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, गेट खोलते ही घरवालों की निकल गई चीख

MP Shoking News: सागर जिले के महाराजपुर में एक घर के बाथरूम में देर रात मगरमच्छ घुस गया. परिवार के लोगों ने जैसे ही मगरमच्छ को देखा तो चीख-पुकार मच गई. जानकारी लगते ही मौके पर भीड़ जुट गई, तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को सूचना दी गई.

VIDEO: घर के बाथरूम में घुसा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, गेट खोलते ही घरवालों की निकल गई चीख

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के महाराजपुर गांव में सोमवार 9 मार्च की देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब तालाब किनारे बने एक घर के बाथरूम में करीब 7 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया. मगरमच्छ की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा और फिर उसे नदी में ले जाकर छोड़ दिया. 

मगरमच्छ देखते ही मच गई चीख-पुकार 

जानकारी के अनुसार, महाराजपुर निवासी अजय रैकवार के घर के बाथरूम में देर रात मगरमच्छ घुस गया. परिवार के लोगों ने जैसे ही मगरमच्छ को देखा तो चीख-पुकार मच गई. जानकारी लगते ही मौके पर भीड़ जुट गई, तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को सूचना दी गई.

अब 2 महीने में मिलेगा सिलेंडर? LPG को लेकर टेंशन, शादियां हो रही कैंसिल, जानें MP में कहां कैसे हालात 

वन विभाग की टीम में किया रेस्क्यू 

जानकारी मिलने पर रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के नौरादेही रेंज के डिप्टी रेंजर सुरेश सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया. इसके बाद उसे पिंजरे में सुरक्षित रखा गया. मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद महाराजपुर और पनारी गांव के लोगों ने राहत की सांस ली. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को नदी में छोड़ दिया गया है. 

VIDEO: महिलाओं ने पुरुषों को डंडे लेकर खदेड़ा, बचकर भागे, भीड़ देखती रही तमाशा, यह क्या हो रहा

गांव में आ जाते हैं मगरमच्छ 

ग्रामीण संतोष सोनी ने बताया कि महाराजपुर के तालाब में अक्सर मगरमच्छ देखे जाते हैं. तालाब किनारे होने के कारण कई बार मगरमच्छ गांव की ओर भी आ जाते हैं. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी तालाब के आसपास मगरमच्छ पकड़े जा चुके हैं.
 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close