विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2024

पन्ना कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप, कहा- 'मुझे ज़िंदा जलाने और मेरे साथ... ' 

मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी के ऊपर उनकी पत्नी ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. पत्नी का कहना है कि पति ने उनके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और पेट्रोल डालकर ज़िंदा जलाने की कोशिश की है.  घटना को लेकर पत्नी ने पुलिस को लिखित में शिकायत भी दी है.

पन्ना कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप, कहा- 'मुझे ज़िंदा जलाने और मेरे साथ... ' 
पन्ना कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप, कहा- 'मुझे ज़िंदा जलाने और मेरे साथ... ' 

मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी के ऊपर उनकी पत्नी ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. पत्नी का कहना है कि पति ने उनके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और पेट्रोल डालकर ज़िंदा जलाने की कोशिश की है.  घटना को लेकर पत्नी ने पुलिस को लिखित में शिकायत भी दी है. मामला सामने आते ही पन्ना ज़िले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. वहीं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष का ने अपनी पत्नी के आरोपों को बेबुनियाद ठहराया है. जिला अध्यक्ष का कहना है कि राजनीतिक द्वेष भावना के चलते उन्हें फंसाने और छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है. 

पत्नी ने लगाए जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप 

दरअसल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष की पत्नी ने कोतवाली पन्ना में दी गई शिकायत में बताया कि 8 जून 2022 को युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी के साथ उनकी शादी हुई थी. शादी के बाद से ही पति आप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा और विरोध करने पर मारपीट करता था. कई बार इसकी शिकायत भी माता-पिता से की गई लेकिन मामले में कोई सुधार नहीं हुआ. तभी 11 फरवरी को सुबह वह  आया और आप्रकृतिक यौन संबंध बनाने का दवाब बनाने लगा. पत्नी ने जब ऐसा करने से मना किया तो जिला अध्यक्ष ने मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद वह चला गया और दोपहर में एका-एक घर पहुंचा. उसके हाथों में प्लास्टिक की एक बोतल में पेट्रोल था. उसने पत्नी मेरे पेट्रोल छिड़क दिया और लाइटर से आग लगा दी. मैं किसी तरह वह जान बचाकर भागी.

ये भी पढ़ें - MP News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, आधा दर्जन नेताओं ने थामा BJP का दामन

"मुझे सरेआम फंसाने की कोशिश की जा रही" -कांग्रेस जिला अध्यक्ष 

पत्नी की लिखित शिकायत पर पन्ना कोतवाली पुलिस ने तमाम धाराओं में FIR दर्ज कर लिया है. वहीं, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कहना है कि उनकी पत्नी पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से फर्जी हैं. राजनीतिक द्वेष भावना के चलते उन पर मामला दर्ज करवाया गया है. घटना को लेकर जिला अध्यक्ष ने पत्नी पर संगीन आरोप लगाए. जिला अध्यक्ष ने दावा किया कि 

मेरी पत्नी ने मेरे खिलाफ जो FIR लिखवाई है... पेट्रोल छिड़ककर ज़िंदा जलाने वाली, तो मैं आपको बता दूं कि मेरा साला अमित दिवेदी सरवाई BJP मंडल अध्यक्ष है. मेरी पत्नी, मेरे साले और मेरे ससुर ने मिलकर मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा है. मेरी बुआ को पुलिस थाने से भागा दिया गया. हमारी कोई नहीं सुन रहा है. प्रशासन और BJP के दवाब में मेरे खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है. मेरी गुहार है कि मामले की CBI जांच हो और मेडिकल बोर्ड की तरफ MLC रिपोर्ट की जांच हों.. ताकि सच सबके सामने आ सके.

स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी

कांग्रेस जिला अध्यक्ष पन्ना 

ये भी पढ़ें - 'बुलडोजर के न्याय' पर 'कोर्ट का हथौड़ा', 2 लाख रु. जुर्माने के साथ घर तोड़ने वाले अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com