विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2026

Sagar News: बुआ पहुंची SP के पास, शिकायत कर कहा- बदनाम कर रही किन्नर रानी, समाज से बाहर किया

सागर की किन्नर नायक किरण बुआ ने एसपी कार्यालय में रानी ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. किरण बुआ का आरोप है कि रानी ठाकुर उन्हें बदनाम कर रही हैं और झूठे आरोप लगा रही हैं. समाज ने रानी ठाकुर को निष्कासित कर दिया है. 

Sagar News: बुआ पहुंची SP के पास, शिकायत कर कहा- बदनाम कर रही किन्नर रानी, समाज से बाहर किया

मध्य प्रदेश के सागर शहर में किन्नर समाज के आंतरिक विवाद में नया मोड़ सामने आया है. किन्नर नायक किरण बुआ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर किन्नर रानी ठाकुर के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. 

उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि किन्नर रानी ठाकुर द्वेष भावना के चलते उन्हें लगातार बदनाम कर रही हैं, उनके खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से उनका नाम कथित रूप से मुस्लिम नाम से जोड़ा जा रहा है, जबकि वे स्वयं एक हिंदू परिवार से आती हैं. 

ये भी पढ़ें-  Pora Bai Case: हाई लेवल अंग्रेजी और लिखावट... कैसे पकड़ी गई CGBSE की फर्जी टॉपर पोराबाई, चार सवालों में सब जानें

बधाई राशि नहीं दिया जाएगा 

किरण बुआ ने बताया कि किन्नर समाज की बैठक में रानी ठाकुर के व्यवहार को समाज विरोधी मानते हुए उसे किन्नर समाज से निष्कासित कर दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्कासन के बाद रानी ठाकुर को समाज की ओर से किसी भी प्रकार की बधाई राशि या सहयोग न देने का निर्णय लिया गया है. 

ये भी पढ़ें- Shambhavi Pathak: आंसू-दर्द और आखिरी दुलार की 10 तस्वीरें, कैप्टन पोती के चरणों में बूढ़ी दादी ने टेक दिया माथा

पुलिस कर रही जांच  

एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत में किरण बुआ ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगाी. 

ये भी पढ़ें- महिला चीखती रही... वो चाकू घोंपते रहे, सिर, सीने, पेट और हाथ पर गहरे घाव, सूरजपुर में युवकों ने घर में घुसकर किया हमला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com