विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2023

MP: इंटरनेट पर बच्चों से जुड़ा ‘पॉर्न’ साझा करने वाले दो लोग गिरफ्तार, 6 की तलाश

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आदित्य मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के जरिए राज्य पुलिस को मिले ब्योरे पर तकनीकी जांच के बाद हमने उन आठ लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं, जिन्होंने शारीरिक शोषण के शिकार बच्चों से जुड़ी पॉर्न सामग्री पिछले दो साल में इंटरनेट पर साझा की.’’

MP: इंटरनेट पर बच्चों से जुड़ा ‘पॉर्न’ साझा करने वाले दो लोग गिरफ्तार, 6 की तलाश
प्रतीकात्मक तस्वीर

इंदौर (मध्यप्रदेश): शारीरिक शोषण के शिकार बच्चों से जुड़ी ‘पॉर्न' (अश्लील) सामग्री इंटरनेट पर साझा करने वाले दो लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि छह अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आदित्य मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के जरिए राज्य पुलिस को मिले ब्योरे पर तकनीकी जांच के बाद हमने उन आठ लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं, जिन्होंने शारीरिक शोषण के शिकार बच्चों से जुड़ी पॉर्न सामग्री पिछले दो साल में इंटरनेट पर साझा की.''

उन्होंने बताया कि ये मामले शहर के अलग-अलग पुलिस थानों में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत दर्ज किए गए हैं. डीसीपी ने बताया कि आरोपियों में से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष छह व्यक्तियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-

नीतीश कुमार की वजह से NDA से अलग हुए थे, BJP से नहीं: चिराग पासवान

नीतीश कुमार ने विपक्षी मोर्चे के लिए I.N.D.I.A नाम का विरोध क्यों किया...?

गलतफहमी के कारण 'आप' और कांग्रेस के बीच बनी उलझन ममता बनर्जी ने कैसे सुलझाई?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com