विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2024

Ram Mandir News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले तेज हुई भगवान राम के झंडों की मांग, प्रसाद की तरह खरीद रहे लोग

भगवान राम नाम का झंडा खरीदने वाले एक शख्‍स ने बताया कि उन्‍होंने अपने आराध्‍य श्रीराम राम का झंडा खरीदा है. सालों बाद श्रीराम की वापसी हो रही है. इसलिए हम घर पर झंडा लगाकर और दीप जलाकर 22 जनवरी को उत्‍सव मनाएंगे.   

Ram Mandir News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले तेज हुई भगवान राम के झंडों की मांग, प्रसाद की तरह खरीद रहे लोग
भगवान राम के नाम के झंडों की मांग हुई तेज

Ram Mandir News: जैसे- जैसे 22 जनवरी की तारीख पास आ रही है. देश में अयोध्या के राम मंदिर को लेकर उत्साह बढ़ता ही जा रहा है. ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस दिन अयोध्या पहुंचना चाह रहे हैं. 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर हर तरफ चर्चाएं भी जोरों हैं. अयोध्या और आसपास के इलाकों में 'राम के झंडों की जमकर बिक्री हो रही है. लोग अपने घर और गाड़ियों पर राम नाम के झंडे लगा रहे हैं. झंडे बेचने वाले एक शख्स ने NDTV को बताया कि इस वक्त कैसे अयोध्या समेत देशभर में राम नाम की गूंज चल रही है. 

लोग श्रद्धापूर्वक ले जाते हैं झंडे

झंडे बेचने वाले एक शख्स अनिल ने बताया, "इन दिनों हर रोज 10 से 20 झंडे बिक जाते हैं. स्‍थानीय लोग ही नहीं, राज्‍य से बाहर के लोगों में भी राम नाम के झंड़ों का क्रेज देखने को मिल रहा है. झंडों को खरीदने वाले लोग इसका कोई मोल नहीं लगाते. वे इसे प्रसाद स्‍वरूप लेते हैं. इसलिए झंडों की कीमत अपनी श्रद्धा के अनुसार दे जाते हैं. राम, सीता और हनुमान के झंडों को लेकर लोगों में काफी उत्‍सव देखने को मिल रहा है." 

अनिल ने बताया, "राम परिवार के झंडे की कीमत 120 रुपये है, जिसमें राम मंदिर का चित्र भी अंकित है. वहीं, राम मंदिर के साथ भगवान राम के चित्र वाले झंडे की कीमत 300 रुपये है." उन्‍होंने बताया कि जहां भगवान राम होते हैं, वहां हनुमान जी भी होते हैं, इसलिए राम के झंडों के साथ हनुमान जी के झंडों की बिक्री भी हो रही है. हालांकि, राम मंदिर के मॉडल वाले झंडे की सबसे ज्‍यादा बिक्री सबसे ज्‍यादा हो रही है.  

झंडा लगाकर और दीप जलाकर 22 जनवरी को उत्‍सव मनाएंगे

ये भी पढ़ें सीटी बजाकर मोहन यादव ने किया राहगीरी उत्सव का शुभारंभ... भजन पर झूमते दिखें सीएम

राम नाम का झंडा खरीदने वाले एक शख्‍स ने बताया कि उन्‍होंने अपने आराध्‍य श्रीराम राम का झंडा खरीदा है. सालों बाद श्रीराम की वापसी हो रही है. इसलिए हम घर पर झंडा लगाकर और दीप जलाकर 22 जनवरी को उत्‍सव मनाएंगे.   

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समारोह के लिए तैयारी कर रहा है और कार्यकर्ता मंदिर परिसर में समारोह संबंधी कार्यों को पूरा करने के लिए दिन-रात लगे हैं. समारोह के दिन अयोध्या शहर में कड़ी सुरक्षा रहेगी. मंदिर परिसर 23 जनवरी से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पूर्व में कहा था कि मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे होगी.

ये भी पढ़ें Gwalior : एमपी के ऊर्जा मंत्री ने मंदिर पहुंचकर लगाया पोछा, देखने वालों की लगी भीड़ तो कही ये बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com