विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2023

मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में होगी जोरदार बारिश, गर्मी-उमस से मिलेगी राहत

मध्य प्रदेश के लोग बारिश ना होने की वजह से काफी परेशान थे, किसानों की फसल खेत में खड़ी-खड़ी सूख रही थी. बारिश ना होने के कारण प्रदेश में बारिश हो जाए इसके लिए तरह-तरह के टोटके भी किए जा रहे थे.

मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में होगी जोरदार बारिश, गर्मी-उमस से मिलेगी राहत
अभी कुछ दिन पहले गर्मी की मार झेल रहे मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश की शुरूआत हो गई है. इस बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है
भोपाल:

अभी कुछ दिन पहले तक गर्मी की मार झेल रहे मध्य प्रदेश में बारिश की शुरूआत हो गई है. इस बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है, हालांकि 7 सितंबर को हुई बारिश के बाद लोगों को उमस का सामना करना पड़ा था लेकिन अगर लगातार बारिश होगी तो ऐसा नहीं होगा. मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अनुमानों के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में राज्य के कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है.

अब मिल जायेगी गर्मी से राहत

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के इंदौर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानो पर उज्जैन, सागर, भोपाल, ग्वालियर एवं चम्बल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश हुई है, जिससे यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. 

ये भी पढ़ें : छतरपुर : स्व सहायता समूह की महिलाएं चलाएंगी टोल प्लाजा, 10 से 12 हजार प्रतिमाह की होगी कमाई

कई जिलों में जारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में बारिश अब राहत देने के मूड में दिख रही है. प्रदेश के मौसम विभाग ने धार, इंदौर, खरगौन, अलीराजपुर टीकमगढ़, बालाघाट एवं देवास जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं भोपाल, बैतूल, राजगढ़, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, निवाडी, सीहोर, झाबुआ,बलवानी, बुरहानपुर, उज्जैन, उमरिया, छिदवाडा, पन्ना, सतना, अनूपपुर, रतलाम, मंडला, शाजापुर, डिंडोरी, दमोह, नरसिंहपुर, छतरपुर, आगर, कटनी एवं सिवनी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

फसलों को हो रहा था बड़ा नुकसान

मध्य प्रदेश के लोग बारिश ना होने की वजह से काफी परेशान थे, किसानों की फसल खेत में खड़ी-खड़ी सूख रही थी. बारिश ना होने के कारण प्रदेश में बारिश हो जाए, इसके लिए तरह-तरह के टोटके भी किए जा रहे थे. सोयाबीन की फसलों के किसानों को और भी ज्यादा परेशानी हो रही थी. क्योंकि सोयाबीन की फसलों को पानी की काफी जरूरत होती है.

राहत मिलने की उम्मीद

मौसम विभाग ने बताया कि धार, इंदौर, खरगौन, अलीराजपुर टीकमगढ़, बालाघाट एवं देवास जिलों में कहीं - कहीं गरज- चमक के साथ तेज बारिश होगी. भोपाल, बैतूल, राजगढ़, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, निवाडी, सीहोर, झाबुआ,बलवानी, बुरहानपुर, उज्जैन, उमरिया, छिदवाडा, पन्ना, सतना, अनूपपुर,रतलाम, मंडला, शाजापुर डिंडोरी, दमोह, नरसिंहपुर छतरपुर आगर, कटनी एवं सिवनी जिलों में भी बारिश बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ होगी. बाकी बचे शेष जिलों में भी कहीं कहीं बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होगी.

जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने धार, इंदौर, खरगौन, अलीराजपुर, टीकमगढ़, बालाघाट एवं देवास जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं भोपाल, बैतूल, राजगढ़, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, निवाडी, सीहोर, झाबुआ,बलवानी, बुरहानपुर, उज्जैन, उमरिया, छिदवाडा, पन्ना, सतना, अनूपपुर,रतलाम, मंडला, शाजापुर डिंडोरी, दमोह, नरसिंहपुर छतरपुर आगर, कटनी एवं सिवनी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com