)
मध्य प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया है. छतरपुर जिले में स्व सहायता समूह की महिलाएं अब टोल प्लाजा का संचालन करेंगी. इसके साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाएं शुल्क संग्रहण का कार्य भी करेंगी. आपको बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में भोपाल स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम अंतर्गत आने वाले मार्गों पर उपभोक्ता शुक्ल संग्रहण महिला स्व-सहायता समूह द्वारा कराए जाने के लिए एमओयू साइन किया गया था. इसी के अंतर्गत अब छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा से चंदला मार्ग के संजयनगर टोल प्लाजा का संचालन एवं उपभोक्ता शुल्क संग्रहण का कार्य स्व सहायता समूह लवकुशनगर की महिलाएं करेंगी.
ये भी पढ़ें - बालाघाट में नक्सलियों ने फेंके सरकार विरोधी पर्चे, चुनाव करीब आते ही हुए सक्रिय
शनिवार को छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर ने संजय नगर टोल प्लाजा पर आयोजित कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की बहनों को टोल प्लाजा की कमान सौंपी. इसके साथ ही उन्होंने समूह की महिलाओं को शुभकामनाएं भी दीं. इसके अलावा सभी बहनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का वर्चुअली उद्बोधन भी सुना. कार्यक्रम में एडीएम अरजरिया, क्षेत्र के एसडीएम और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.
आय से 30% की राशि मिलेगी महिलाओं को
छतरपुर के संजयनगर टोल प्लाजा पर केवल व्यावसायिक वाहनों से शुल्क लिया जाता है. जिससे रोजाना औसतन 20 हजार की आय होती है. जिसमें से 30 प्रतिशत आय महिलाओं को प्राप्त होगी. जिसके कारण महीने में लगभग 2 लाख की आय हो सकेगी. प्लाजा के संचालन में 15 महिलाएं काम करेंगी. जिन्हें प्लाजा से लगभग 10 से 12 हजार प्रतिमाह की आय सुनिश्चित हो सकेगी.
ये भी पढ़ें - सागर : पत्नी संग झगड़ रहा था पूर्व सैनिक, बीच बचाव कराने आए भाई और भतीजे को मारी गोली, मौत
MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां - ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.