विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2023

Box Office News : 'एनिमल' से हुई 'सैम बहादुर' की टक्कर, देखिए कौन पड़ रहा किस पर भारी?

दोनों ही फिल्मों को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आपको बताते चलें कि फिल्म एनिमल ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से 13 करोड़ 95 लाख की कमाई कर ली है. वहीं सैम बहादुर इस मामले में एनिमल से पीछे रही और फिल्म की एडवांस बुकिंग में 1.82 करोड़ का कारोबार किया है.

Box Office News : 'एनिमल' से हुई 'सैम बहादुर' की टक्कर, देखिए कौन पड़ रहा किस पर भारी?

Filmy Friday : दिसंबर की शुरुआत फिल्मी फ्राइडे (Filmy Friday) से हुई है और इस फिल्मी फ्राइडे, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए बॉलीवुड की दो मच अवेटेड मूवीज रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की 'सैम बहादुर' तैयार है. दोनों ही मूवी का पहला शो थिएटर्स पर चल चुका है और थिएटर के अंदर से ही लोगों के रिस्पांस आने शुरू हो गए हैं. दोनों ही फिल्मों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, वहीं क्रिटिक्स के चॉइस पर 'एनिमल' (Animal) खरी उतरी है, लेकिन 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) को क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है.

'एनिमल' को लेकर क्या चर्चे हैं?

रणबीर कपूर की फिल्म आज थिएटर में दस्तक दे चुकी है. इस मूवी में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंडाना अनिल कपूर और विलेन के किरदार में बॉबी देओल नजर आ रहे हैं. फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस आ रहा है किसी को रणबीर कपूर का गैंगस्टर लुक बेहद पसंद आ रहा है तो वहीं कोई बॉबी देओल की एक्टिंग का दीवाना हो रहा है और फिल्म को देखने के बाद दर्शकों का रिव्यू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार सामने आ रहा है.

'सैम बहादुर' ने भी बटोरा लोगों का प्यार

विक्की कौशल ने इस बार बॉक्स ऑफिस पर कौशल पाने के लिए अपनी फिल्म सैम बहादुर के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी है. यह फिल्म एक बायोपिक है, जो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की लाइफ पर बेस्ड है. सैम एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने 1971 की भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना को जीत दिलाई थी. इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ-साथ फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा जैसे दिग्गज स्टार अपनी एक्टिंग से खूब तारीफें बटोर रहे हैं.

दोनों ही फिल्मों को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आपको बताते चलें कि फिल्म एनिमल ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से 13 करोड़ 95 लाख की कमाई कर ली है. वहीं सैम बहादुर इस मामले में एनिमल से पीछे रही और फिल्म की एडवांस बुकिंग में 1.82 करोड़ का कारोबार किया है.

ये भी पढ़े : किक्रेट से ब्रेक लेकर अनुष्का और वामिका के साथ छुट्टियां मनाने लंदन पहुंचे विराट कोहली

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com