विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2023

सूरजपुर: इलाज के दौरान मजदूर की मौत, 2 दिनों से मरच्यूरी में लावारिस पड़ा है शव 

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. सूरजपुर के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई. वहीं अब मजदूर के शव को ले जानें वाला कोई नहीं है. वहीं मामले में को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने कोतवाली थाने को सूचना दे दी है.

सूरजपुर: इलाज के दौरान मजदूर की मौत, 2 दिनों से मरच्यूरी में लावारिस पड़ा है शव 
सूरजपुर जिला अस्पताल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. सूरजपुर के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई. वहीं अब मजदूर के शव को ले जानें वाला कोई नहीं है. वहीं मामले में को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने कोतवाली थाने को सूचना दे दी है. जहां पुलिस परिजनों और मृतक को अस्पताल में भर्ती कराने वाले की जानकारी में जुटी हुई है. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं: 

इलाज के दौरान मजदूर की हुई मौत

दरअसल, मृतक जयराम (48) सूरजपुर में घूम घूम कर मजदूरी किया करता था. कुछ दिनों से सूरजपुर के एक व्यवसाई राधेश्याम सोनी के यहां मृतक काम कर रहा था. जहां बीते दिनों जयराम की तबीयत बिगड़ी और व्यवसाई ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया. इसी कड़ी में जयराम की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई.जानकारी के मुताबिक, व्यवसायी ने परिजनो को सौंपने की बात कर शव को लेने से इंकार कर दिया. जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन को मामले की जानकारी दी गई. जहां कोतवाली पुलिस परिजनों की पतासाजी के साथ मामले की जांच में जुटी हुई है. 

पुलिस कर रही मामले की जांच

मृतक जयराम के मौत के बाद जिस व्यवसायी ने मृतक को अस्पताल में दाखिल कराया था उसने भी मृतक को शव को लेने से इंकार कर दिया. ऐसे में बीते दो दिनों से मृतक का शव जिला अस्पताल के मरच्यूरी में पड़ा हुआ है लेकिन कोई भी अब तक शव को लेने नहीं पहुंचा है.अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को मामले की इत्तिला दे दी है. जहां  पुलिस को पता चला है कि मृतक सूराजपुर से महज 5 किलोमीटर दूरी स्थित सरस्वतीपुर गांव का निवासी था. ऐसे में भी परिजन शव को लेने नहीं पहुंच रहे. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर व्यवसायी और परिजनों की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़े: 'दोनों' की कहानी लिखने में लगे 4 साल, राजवीर देओल और पलोमा ढिल्लों जल्द करने वाले हैं डेब्यू

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com