विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2023

बैकुंठपुर में सड़क बनने से पहले ही निकाली 60% राशि, विवाद देख शुरू कराया काम, क्या है मामला?

CG News : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के ग्राम अमहर से चंदहा तक डब्लूबीएम सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने गड़बड़ी का आरोप लगा है. ग्रामीणों का आरोप है सड़क निर्माण शुरू होने के पहले ही राशि निकाल ली गई. अब जब काम शुरु हुआ है तो उसमें भी गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है.

बैकुंठपुर में सड़क बनने से पहले ही निकाली 60% राशि, विवाद देख शुरू कराया काम, क्या है मामला?

Today News Chhattisgarh : बैकुंठपुर के वन परिक्षेत्र सोनहत में ग्राम अमहर से चंदहा तक डब्लूबीएम सड़क निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग ने सड़क के निर्माण से पहले ही करीब 60 फीसदी राशि निकाल ली है. इसके बाद बढ़ते विवाद को देखते हुए वन विभाग ने आनन-फानन  सड़क का निर्माण शुरू करा दिया है. अब सड़क निर्माण में चल रही मनमानी से ग्रामीण नाराज हैं. 

अफसरों पर धमकाने का आरोप 

ग्राम अमहर से चंदहा तक 5 किमी डब्लूबीएम सड़क निर्माण काम किया जा रहा है. सड़क पहले भी विवादों में रही है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण काम में बरती जा रही है.अनियमितता का विरोध करने पर उन्हें ठेकेदार और विभाग के लोग डरा धमका रहे हैं. ग्रामीण बता रहे हैं कि डब्लूबीएम सड़क निर्माण के लिए निर्माण सामग्री की गुणवत्ता अच्छा होना बेहद जरूरी है. लेकिन निर्माण में जंगल से ही पत्थर व मिट्टी डालकर सड़क बनाई जा रही है. वन विभाग द्वारा सारे नियमों को दरकिनार कर जंगल में खुदाई कर पत्थर व मिट्टी को जेसीबी की सहायता से फैलाकर सड़क बनाई जा रही है. सड़क पर न रोड रोलर चलाई जा रही है और ना ही कंपैक्टर. 

ये भी पढ़ें: Korba Assembly Seat: कोरबा सीट पर जयसिंह अग्रवाल के किले को लखनलाल ने भेदा, बीजेपी को मिली पहली बार जीत

ठेकेदार भी दिखाता है धौंस 

सड़क निर्माण के दौरान साइट पर न इंजीनियर मौजूद रहे, न ही ठेकेदार, जेसीबी चला रहे कर्मचारी से जब कार्य की जानकारी ली गई और ठेकेदार के बारे में पूछा गया तो उसने भी भंवरलाल का नाम लिया। बता दें कि यह वही भंवरलाल हैं जिसकी पैठ वन विभाग के निचले स्तर से लेकर मंत्रालय तक बनी हुई है. कई बार इसका नाम वन विभाग के एसडीओ अखिलेश मिश्रा के साथ भी जुड़े होने की चर्चा सामने आती है. कर्मचारी ने बताया कि वह यहां का नहीं है, राजस्थान से आकर यहां काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें: CG News : कांग्रेस की हार पर पूर्व मंत्री ने कहा- सत्ता केंद्रीकृत थी और मंत्रियों को अधिकार नहीं मिले

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com